NEW English Version

खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का संगम बना डा. राज सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट–2025

वाराणसी: संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर के बास्केटबॉल कोर्ट में संस्था के संस्थापक ब्रहमलीन डा. राज सिंह जी के निर्वाण दिवस का पुण्य  स्मरण करते हुए डा. राज सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबाल टूर्नामेंट  के तृतीय संस्करण का शुभारंभ दिनांक 18 दिसम्बर 2025 को हुआ। इस अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता में वाराणसी के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं ,यह प्रतियोगिता दिनांक  18 दिसम्बर से 19 दिसम्बर 2025 तक कोइराजपुर परिसर के बास्केटबाल कोर्ट में आयोजित हो रही है। इस इंटर स्कूल टूर्नामेंट का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं विधान ग्रुप के संस्थापक श्री रजनीश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।  उल्लेखनीय है कि इस अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता में वाराणसी और समीपवर्ती  क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग 30 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।  जिसमें बालक और बालिका वर्ग के अंतर्गत प्रतियोगिताएं हो रही हैं।

  उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महोदय ने अपने खेल के दिनों को याद करते हुए सभी खिलाड़ियों को बताया कि जोश और जज्बे से भरा हुआ हृदय ही अंततः जीत हासिल करता है, उन्होंने यह भी कहा कि वाराणसी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें बस आगे बढ़कर सही समय पर सही दिशा में काम करने की आवश्यकता है। 

विद्यालय की निदेशिका डॉ० वंदना सिंह जी ने सभी टीम के प्रतिभागियों सहित उनके कोच का  स्वागत  करते हुए कहा कि खेल में  हार – जीत से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है- खेल भावना ।सच्ची खेल भावना से किया गया हर प्रयास हमें बहुत कुछ देकर  और सिखाकर जाता है। 

विद्यालय  की प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह जी ने खेल की प्रतिस्पर्धा को जीवन के विभिन्न आयामों से जोड़ते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और कहा कि संस्कारों के रूप में हम सभी हमारे पूज्य संस्थापक सर की अनुपम विरासत को सहेजते हुए उन्हीं के बताये पथ पर चल रहे हैं और आजीवन इस सद्संकल्प को आत्मसात करने का प्रयास करेंगे।  इस कार्यक्रम में प्रेरणादायी समूह गीत व नृत्य के साथ – साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा  कराटे प्रदर्शन की प्रस्तुति रही जिसने दर्शक दीर्घा में बैठे सभी लोगों का मन मोह लिया । इस प्रदर्शन द्वारा विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा के विविध कौशलों सहित आत्मविश्वासयुक्त विभिन्न कलाओं का भी प्रदर्शन किया। प्राप्त परिणामों में बालिका वर्ग के अंतर्गत सनबीम वरूणा ग्रुप ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सनबीम वरूणा ग्रुप बी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ इसी वर्ग में सनबीम भदोही को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि बालक वर्ग में सनबीम वरूणा तृतीय स्थान पर रहा और विजेता बनने के लिए अतुलानंद कान्वेंट स्कूल और सीएट स्कूल के बीच कांटे की टक्कर रही, जिसमें अपना दमखम दिखाते हुए संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल,कोइराजपुर के विद्यार्थियों ने जीत हासिल की।

यह प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री काशी नाथ सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। एवी के न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »