NEW English Version

जल संरक्षण की दिशा में महापौर व नगर आयुक्त ने किया अभिनव प्रयोग

शहर को जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए महापौर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के संयुक्त प्रयासों से वर्षा ऋतु में जल संचय को बढ़ावा देने हेतु एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत अलीगढ़ नगर निगम को अवमुक्त ₹12 करोड़ 48 लाख 19 हजार (₹1248.19 लाख) की धनराशि से शहर के दो प्रमुख स्थानो पर अत्याधुनिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया जा रहा है।

जल संरक्षण की दिशा में महापौर व नगर आयुक्त ने किया अभिनव प्रयोग

शुक्रवार को परियोजना का विधिवत शुभारंभ महापौर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के संग जॉइंट मजिस्ट्रेट/अपर नगर आयुक्त द्वितीय शुभांशु कटियार, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह पार्षद योगेश सिंघल, राकेश ठाकुर विनोद माहौर, राजकुमार व मो0 सूफियानान रवि कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया गया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि जल संचय की दिशा में आलीगढ़ नगर निगम द्वारा एक अभिनव प्रयोग किया गया भविष्य में इस प्रयोग को सभी पार्षद वार्ड में किये जाने की कार्ययोजना बनाई जाएगी इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 15 में गूलर रोड पम्पिंग स्टेशन परिसर तथा वार्ड संख्या 69 में सिटी स्कूल के पीछे स्थित नगर निगम भूमि पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इस परियोजना का कार्य प्रारम्भ दिनांक से आगामी 70-80 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इस परियोजना का क्रियान्वयन Ashwath Infratech Pvt. Ltd. द्वारा किया जा रहा है।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा

माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में जल संरक्षण की दिशा में इस परियोजना से नगर निगम अभिनव प्रयोग करने जा रहा है अलीगढ़ में जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वर्षा जल का संचय कर हम न केवल भविष्य के लिए जल सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि भूजल स्तर को भी सुदृढ़ बना सकते हैं। नगर निगम अलीगढ़ द्वारा की जा रही यह पहल जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से वर्षा जल को सीधे जमीन में रिचार्ज किया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा और जल संकट से निपटने में सहायता मिलेगी। कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम द्वारा इस परियोजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए सघन निगरानी रखी जायेगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से अलीगढ़वासियो को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा क्योंकि इससे ग्राउंड वाटर रिचार्ज होगा, नलकूपों एवं हैंडपंपों के जलस्तर में सुधार आएगा तथा भविष्य में जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

परियोजना का विवरण

  • इस परियोजना को लगाने से क्या फायदा होगा
  • एजेंसी का नाम
  • परियोजना का नाम- 15 वित्त आयोग के अंतर्गत
  • किन-किन वार्ड में लगाया जाना है -15 व 69
  • परियोजना की कुल लागत 1248.19 लाख
  • काम शुरू करने की दिनांक 19.12.2025
  • काम पूर्ण करने का लक्ष्य- 70 से 80 दिन
  • इस परियोजना से पब्लिक को क्या फायदा होगा- ग्राउंड वाटर रिचार्ज होगा
  • एजेंसी का नाम-ashwath infratech Pvt Ltd।
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »