NEW English Version

समर फील्ड्स स्कूल में हर्षोल्लास से आयोजित हुआ भव्य विंटर वंडरलैंड कार्निवल

नई दिल्ली : समर फील्ड्स स्कूल, ग्रेटर कैलाश-1, नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक स्कूल कार्निवल, विंटर वंडरलैंड, विद्यालय प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिकूल मौसम के बावजूद छात्रों, पूर्व छात्रों और अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि विनय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय निदेशक, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन, दक्षिण एशिया, विद्यालय चेयरमैन इंद्रदेव गुप्ता, निदेशक राहुल गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी अग्रवाल और कैम्ब्रिज हेड सुश्री नीरा कनोजिया ने किया। बुरुंडी गणराज्य के भारत स्थित दूतावास में राजदूत, महामहिम मेजर जनरल अलोयस बिजिंदावी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा और बढ़ा दी। 

सुबह 10:00 बजे शुरू हुए इस कार्निवल में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए विविध गतिविधियाँ और आकर्षण थे। इस कार्यक्रम में एक मनोरंजक जादू का शो, कई तरह के खाने-पीने के स्टॉल और महिलाओं के लिए कपड़े , आभूषण, बैग व बच्चों के लिए खिलौने आदि बेचने वाले शॉपिंग स्टॉल शामिल थे। फेस आर्ट फन बूथ ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता को बढ़ावा दिया, जबकि झूले रोमांच पसंद करने वालों को वहीं रोके रहे। डीजे द्वारा संगीतमय मनोरंजन, कार्टून पात्रों की उपस्थिति और मधुर क्रिसमस कैरोल की प्रस्तुति ने उत्सव के माहौल को और भी मनमोहक बना दिया। छात्रों द्वारा प्रभावशाली प्रस्तुतियों और सांता क्लॉज़ की विशेष उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी समृद्ध बना दिया। आगंतुकों को यादगार पलों को कैद करने के लिए सेल्फी कॉर्नर की व्यवस्था की गई थी। खेल, प्रतिभा प्रदर्शन और आकर्षक पुरस्कारों वाले लकी ड्रॉ जैसे अतिरिक्त आकर्षणों ने पूरे दिन छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की। समर फील्ड्स स्कूल कार्निवल की भव्य सफलता में सहयोग और समर्थन देने वाले सभी उपस्थित लोगों  के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। यह कार्यक्रम सभी के लिए एक यादगार अनुभव था। आने वाले वर्षों में भी इस परम्परा को आगे बढ़ाने हेतु विद्यालय प्रबंधन कटिबद्ध है।

भावना अरोड़ा 'मिलन' अध्यापिका, लेखिका, मोटिवेशनल स्पीकर
भावना अरोड़ा ‘मिलन’
अध्यापिका, लेखिका, मोटिवेशनल स्पीकर
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »