NEW English Version

नगर निगम ने मंडल की तीन नगर पंचायतों में व्यवस्था सुधारने का उठाया बीड़ा

स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ शहर जोड़ी (Swachh Shehar Jodi) पहल के तहत अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में नगर निगम अलीगढ़ ने मंडल की तीन नगर पंचायतों — नगर पंचायत हरदुआगंज, नगर पंचायत बरौली एवं नगर पंचायत मडराक  के साथ एक महत्वपूर्ण एम.ओ.यू.  (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में इन नगर पंचायतों की रैंकिंग में सुधार करना और स्वच्छता के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन को सुधार लाना है।

नगर निगम ने मंडल की तीन नगर पंचायतों में व्यवस्था सुधारने का उठाया बीड़ा

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने तीनों नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारियों और नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए इस एम.ओ.यू. पर साइन करते हुए अधीनस्थों को निर्धारित अवधि व स्वच्छ भारत मिशन की गाइडलाइन के अनुसार अलीगढ़ नगर निगम की बेस्ट प्रैक्टिस और कार्यों को जल्द से जल्द नगर पंचायत में लागू कराए जाने के निर्देश दिए।

इस संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया स्वच्छ भारत मिशन की निर्धारित गाइडलाइन के तहत यह एम.ओ.यू. अलीगढ़ नगर निगम को मेंटर सिटी (Mentor City) और नगर पंचायत हरदुआगंज, बरौली व मडराक को मेंटी सिटी (Mentee Cities) के रूप में जोड़ेगा। इस साझेदारी की अवधि 100 दिनों की होगी, जिसमें नगर निगम अलीगढ़ इन नगर पंचायतों को तकनीकी, स्वच्छता, जनसहभागिता, प्रबंधन एवं व्यवहारिक सहयोग प्रदान करेगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम अलीगढ़ अपने शहर में लागू की जा रही सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता गतिविधियों जैसे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नागरिक सहभागिता और सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) गतिविधियों को इन नगर पंचायतों में लागू करने में सहायता करेगा। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा सफाई कर्मियों के प्रशिक्षण, नागरिक जागरूकता अभियानों DPR तैयारी, और ठेकेदार चयन प्रक्रियाओं में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अब नगर निगम अलीगढ़ नियमित समीक्षा बैठकें करेगा, प्रगति रिपोर्ट तैयार करेगा, और आवश्यकतानुसार नगर पंचायतों के अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए ऑन-ग्राउंड एक्सपोजर विजिट एवं प्रशिक्षण बैठके व स्वच्छ सर्वेक्षण में सुधार के लिए दिशा-निर्देश और तकनीकी सहयोग भी प्रदान करेगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा ये अत्यंत गर्व की बात है कि अब अलीगढ़ नगर निगम केवल अपने शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास की नगर पंचायतों को भी स्वच्छता में उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। इस पहल से निश्चित रूप से हर नगर पंचायत भी स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक प्राप्त करे और जनता में स्वच्छता को लेकर जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के कारण संपूर्ण देश स्वच्छता की ओर अग्रसर हो रहा है इस अभिनव प्रयास से न केवल नगर पंचायतों की सफाई व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि पूरे अलीगढ़ मंडल में स्वच्छता का स्तर नए आयाम पर पहुँचेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »