NEW English Version

संभव- जनसुनवाई में महिलाओं की फरियाद पर नगर आयुक्त ने लिया एक्शन

जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री आर के शर्मा की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के अंतर्गत मंगलवार सुबह 10:00 से 2:00 के मध्य नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने  नागरिकों की  समस्याओं को सुना व जनसुनवाई में ही मौजूद अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। 

संभव- जनसुनवाई में महिलाओं की फरियाद पर नगर आयुक्त ने लिया एक्शन

संभव जनसुनवाई के दौरान असदपुर कायम वार्ड 41 में सिंचाई विभाग के बाम्बे के सहारे बनाई जा रही सड़क निर्माण को रोकने और दीवार को तोड़ने की समस्या को लेकर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं नगर आयुक्त के चेंबर में आ गई। नगर आयुक्त ने महिलाओं की समस्य को सुनने के बाद खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करने का आश्वासन दिया जिस पर महिलाएं सहमत हुई। 

संभव जनसुनवाई समाप्त होने के पश्चात नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं की टीम के साथ वार्ड 41 असदपुर कयाम में विवादित सड़क निर्माण को जाकर निरीक्षण किया। मौके पर स्थानीय नागरिकों व महिलाओं की समस्या को देखकर नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि इस सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप होगा। उन्होंने मौके पर अधीनस्थों को इंटरलॉकिंग के स्थान पर आरसीसी सड़क का निर्माण करने के निर्देश दिए इंटरलॉकिंग के स्थान पर आरसीसी सड़क निर्माण में आने वाले अतिरिक्त व्यय के प्रस्ताव को तत्काल अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। ताकि दशकों तक लोगों को सड़क टूटने की समस्या से जूझना ना पड़े। मौके पर नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह को इस सड़क का निर्माण तत्काल शुरू कराए जाने और नगर निगम संपत्ति विभाग को बाम्बे की पैमाइश कराए जाने के निर्देश दिए

ये आयी शिकायतें

जनसुनवाई में आयी 08 शिकायतों पर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया l 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »