NEW English Version

वाराणसी मंडल में रेल कर्मियों के लिए पहली बार क्रिसमस मेला

वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन की प्रेरणा से वाराणसी मंडल पर 25/12/2025 को इन्द्रप्रस्थ सामुदायिक केंद्र में रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया । क्रिसमस मेले का औपचारिक उद्घाटन सेंटाक्लाज के रूप में सज्ज छोटे बच्चों से मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वानी जैन द्वारा फीता काटकर एवं केक काटकर कराया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल सामाग्री प्रबंधक श्री नितेश अग्रवाल,सहायक कार्मिक अधिकारी श्री वीरेन्द्र यादव,सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री पीएस रावत,एन ई रेलवे मेन्स कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री श्री अखिलेश पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष श्री मनोज कुमार समेत रेलवे कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित थे। यह मेला क्रिसमस की भावना और स्थानीय समुदाय की जीवंत संस्कृति का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था।

For the first time, a Christmas fair was organised for railway employees in the Varanasi division.

क्रिसमस मेले के मुख्य आकर्षणों में महिला समिति के मसाला केंद्र के उत्पाद,बनारसी चाट,टी स्टॉल, मानसिक खेलों के स्टॉल शामिल थे।इस अवसर पर सभी को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने
बताया कि वाराणसी मंडल पर पहली बार क्रिसमस मेला का आयोजन किया जा रहा है जो भविष्य में और भव्य रूप में मनाया जाएगा । क्रिसमस का अवसर पुराने साल की अच्छी बुरी बातों को याद करने और हर्षोल्लास के साथ नए साल के स्वागत का भी अवसर होता है। ऐसे अवसरों पर कर्मचारियों एवं उनके परिवारों का एक दूसरे के साथ सहयोग की भावना बढ़ती है।
इस अवसर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष,श्रीमती वानी जैन ने बच्चों को चॉकलेट कैंडी बांटकर क्रिसमस की शुभकामना दी और अपने सम्बोधन में कहा, “यह मेला न केवल छुट्टियों के मौसम की खुशी फैलाने के बारे में है, बल्कि रेलवे कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों के परिवारों में आपसी सौहार्द बढ़ाने,समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का भी एक तरीका है। हम सभी रेलवे कालोनी निवासियों और रेलवे कर्मचारियों के परिवारों को इस उत्सव में शामिल होने से सौहार्द्र और एकजुटता की भावना बढ़ती है।

वाराणसी मंडल में आयोजित क्रिसमस मेले में रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए सांता क्लॉज़ से मिलने,चॉकलेट व कैंडी उपहार लेने और मजेदार खेलों में शामिल होने के लिए विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गयीं थी । आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों साध्वी,राधिका, आयुष, अत्रिय ,अक्षय,आशीष,अनु आदि ने सेंटा गीत,कैरोल गीत और मनोहारी नृत्य का प्रदर्शन कर उत्सव को और भी मनोरंजक बनाया । इस अवसर पर बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर समेत इनडोर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह द्वारा किया गया।

अशोक कुमार

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »