NEW English Version

सीएम ग्रिड कृषि फार्म, केला नगर चौराहे से दोदपुर ख्वाजा गार्डन तक सड़क निर्माण का हुआ शुभारंभ

माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स) योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा फेज-2 पैकेज 4 अंतर्गत ₹20 करोड़ 4 लाख की लागत से कृषि फार्म चुंगी से केला नगर चौराहे होते हुए ख्वाजा गार्डन दोदपुर तक लगभग 6 वार्डो(वार्ड 49, 52, 55, 74, 75 व 81) को जोड़ने वाली 1.830 किलोमीटर लम्बी सड़क को शहर की वर्ल्ड क्लास सड़क के रूप में बनाये जाने के लिए सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। सीएम ग्रिड योजनांतर्गत लगभग 1.830 किलोमीटर वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस कृषि फार्म हाउस रोड केला नगर से दोदपुर ख्वाजा गार्डन सड़क निर्माण जिसमे सड़क चौड़ीकरण, फुटपाथ निर्माण, नाला निर्माण के साथ साथ यूटिलिटी शिफ्टिंग (विद्युत आपूर्ति/केबिल अंडरग्राउंड) को कराया जाना है। 

सीएम ग्रिड कृषि फार्म, केला नगर चौराहे से दोदपुर ख्वाजा गार्डन तक सड़क निर्माण का हुआ शुभारंभ

शुक्रवार महापौर प्रशान्त सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन, नईम अहमद, मो0 तारिक, सबा खान नदीम अहमद, नीलाफर मुख्य अभियंता वीके सिंह, सहायक अभियंता राजवीर सिंह दानिश नक़वी की मौजूदगी में पूजा अर्चना के साथ इस सड़क के निर्माण कार्य की पहली ईंट ख्वाजा गार्डन के पास भव्य कार्यक्रम में रखी गयी व निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय पार्षदों के साथ व्यापार मंडल अमीन निशा और स्थानीय नागरिकों ने महापौर, कोल  विधायक और नगर आयुक्त का फूल माला पहनाकर आभार व्यक्त किया।

नगर आयुक्त ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के रामघाट रोड को सीधे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जोड़ने वाली इस सड़क को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य किया जाएगा और अगले 6 महीने में इसके सभी निर्माण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएम ग्रिड फेज़-1 की सड़को के निर्माण से सीख लेते हुए इस बार सड़क खोदने व सड़क तोड़ने के कारण आम नागरिकों को किसी भी तरह की कोई असुविधा नही होने दी जाएगी जितने हिस्से की सड़क बननी है उतने हिस्से को खोदा जाएगा उसे बनाने के पश्चात आगे बढ़ा जाएगा ऐसा नहीं होगा कि एक साथ पूरी सड़क को खोद दिया जाए। 

उन्होंने बताया इस परियोजना के अंतर्गत इस सड़क पर विभिन्न प्रकार की भूमिगत केबल हेतु एचडीपीई पाईप द्वारा डक्ट निर्माण, फुटपाथ का निर्माण, स्ट्रीट लाइट, कैरिजवे का सुंदरीकरण, नाला निर्माण सहित अन्य  कार्य के साथ वर्ल्ड क्लास की सड़क के रूप में इसका निर्माण किया जाए। 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा

नगर निगम का लक्ष्य है कि इस सड़क को भी वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त, उच्च गुणवत्ता वाली सड़क के रूप में विकसित किया जाए।  रिकार्ड समय लगभग 6 माह में इसके निर्माण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा

माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से अलीगढ़ में चौमुखी विकास अपनी पूरी गति से हो रहा है मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने नगरीय विकास के लिए खुले मन से नगर विकास का बजट बढ़ाया जिसके फल स्वरुप सीएम ग्रिड की सौगात अलीगढ़ को मिल रही है वर्तमान में महापौर और नगर आयुक्त के संयुक्त प्रयास से निश्चित रूप से नगरीय क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा

माननीय प्रधानमंत्री जी के कथन जहाँ गति होगी वहाँ प्रगति होगी को अलीगढ़ नगर निगम सार्थक सिद्ध कर रहा है माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ में विकास की नई परिभाषा लिखी जा रही है अलीगढ़ में जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने व बुनियादी ढांचे को मज़बूत करना नगर निगम का प्राथमिक लक्ष्य है। इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण का यह निर्णय लाखों नागरिकों को राहत देगा और भविष्य में लोग इस बोर्ड के कार्यकाल को याद करेंगे। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »