NEW English Version

सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा तक  विषय पर जिला स्तरीय एडवोकेसी व संवेदीकरण कार्यशाला संपन्न

वाराणसी : वाराणसी में जिला अधिकारी के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के जिला स्तरीय एडवोकेसी एवं संवेदीकरण कार्यशाला सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा तक कार्यशाला आयोजित हुआ।  जिसमें मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर प्रसाद ने कहा कि एचआईवी/ एड्स एक सामाजिक मुद्दा है जिस सामाजिक संवेदीकरण के माध्यम से ही रोका जा सकता है ।

कार्यक्रम के अध्यक्षता करते डॉ. पीयूष राय जिला क्षय रोग अधिकारी वाराणसी तथा नोडल अधिकारी दिशा वाराणसी मंडल ने कहा कि हमें अभियान के रूप में एचआईवी/ एड्स संबंधी जागरूकता को चलाना है ताकि अधिक से अधिक लोग अपने एचआईवी स्टेटस को जान सके और यदि किसी का एचआईवी स्टेटस धनात्मक आता है तो उसे शीघ्र ही अपनी दवा शुरू कर गुणवत्तापूर्ण जीवन जीना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल, एआरटीसी की सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रीति अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं में होने वाले एचआईवी संक्रमण के रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा किया।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय एसएस हॉस्पिटल के एआरटी सेंटर की मेडिकल ऑफिसर डॉ. अर्चना सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता तथा उसके उपलब्ध जांच सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।

दिशा क्लस्टर वाराणसी के सीपीएम मनीष कुमार सिंह एसएसपीजी हॉस्पिटल आईसीटीसी की वरिष्ठ परामर्शदाता श्रीमती मनीषा राय तथा सुरक्षा क्लिनिक बीएचयू की परामर्शदाता स्वाति सिंह ने पीपीटी के माध्यम से वाराणसी जनपद में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों तथा सुविधाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया।

कार्यशाला की आयोजन में श्रीमती पूनम गुप्ता सीएसओ व चेतन श्रीवास्तव डीएमडीओ दिशा वाराणसी मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही कार्यक्रम में वाराणसी जनपद के बिभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता स्टेक होल्डर्स व एड्स कंट्रोल प्रोग्राम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहभागिता किया।

बैठक में कार्यशाला में 2017 एक्ट, बिभिन्न सामाजिक सुरक्षा, एचआईवी/एड्स नियंत्रण पहलों को मजबूत करने, संपूर्ण सुरक्षा केंद्र (एसएसके) सेवाओं को बेहतर बनाने और जिला स्तर पर अंतर-विभागीय समन्वय बढ़ाने पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता है एआरटी  सेंटर, एस एस हॉस्पिटल आईएमएस बीएचयू ने किया।।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »