NEW English Version

मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी द्वारा समपार फाटक, ट्रैक डिपो एवं कार्यालय का औचक निरीक्षण

वाराणसी, 2026; मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री आशीष जैन ने आज 09 जनवरी,2026 को अपराह्न वाराणसी-बनारस रेल खण्ड पर पड़ने वाले समपार फटक सं-2 AC,बनारस कोचिंग डिपो परिसर में स्थापित ट्रैक डिपो एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर(कार्य)उत्तर के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री विकास कुमार सिंह एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(तृतीय) श्री आयुष कुमार सिंह उपस्थित थे ।

मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन अपराह्न में अचानक वाराणसी जं-बनारस रेल खण्ड पर पड़ने वाले समपार फटक सं-02AC पर पहुंचे और समपार फटक का संरक्षा निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने गेट पर उपलब्ध संरक्षा उपकरणों को देखा और गेट मैन श्री शैलेन्द्र मौर्या से कोहरे के मौसम में खराब दृश्यता के समय बरते जाने वाली सावधानियों समेत  संरक्षा प्रश्न किया और उत्तर से संतुष्ट हुए। इस दौरान उन्होंने गेट के रख-रखाव एवं साफ-सफाई तथा गेट मैन की सुख सुविधाओ की जानकरी ली और सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया ।

तदुपरांत मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन  बनारस कोचिंग डिपो परिसर में स्थापित ट्रैक डिपो पहुंचे ट्रैक डिपो का विस्तृत निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने रेल पथ में उपयोग में लाये जाने वाले विभिन्न फिटिंग्स यथा-स्विच एक्स्टेन्शन जॉइंट्स,ग्लूड जॉइंट्स,ERC पंडाल क्लिप्स,GFN लाइनर,साईंनेजेस समेत विभिन्न अवयवों के भंडारण की प्रापर स्टेकिंग की जाँच की और सभी कुछ ठीक स्थिति में पाया । उन्होंने ट्रैक डिपो में सभी भण्डारण को सुनियोजित तरीके से रखने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया ।

ज्ञातव्य हो की  ट्रैक डिपो रेल पथ की सभी फिटिंग्स रेलवे ट्रैक डिपो रेल पथ (रेलवे ट्रैक) के भंडारण, रखरखाव, सफाई और मरम्मत के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है , जो रेल पटरियों, पुलों और डिपो सहित विशाल सिविल इंजीनियरिंग अवसंरचना का प्रबंधन करता है। ट्रैक डिपो में सामग्री (रेलवे लाइनों, स्लीपरों,रेल पथ की विभिन्न फिटिंग्स) का भंडारण करता है और व्यापक नेटवर्क के लिए आवश्यकतानुसार रखरखाव गतिविधियों में सहायता प्रदान करता है। रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग इसके  रखरखाव की देखरेख करता है, जबकि विशिष्ट डिपो ट्रैक सामग्री और मशीनरी का प्रबंधन करते हैं।

अंत में  मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन लहरतारा स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर(कार्य)उत्तर के कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का व्यापक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कार्यालय के रिकार्ड रूम,स्टोर रूम तथा कार्यालय परिसर में रखे स्पेयर पार्ट्स का निरीक्षण किया । उन्होंने रिकार्ड रूम से पुराने रिकार्ड को नष्ट करने,स्टोर रूम से अनुपयोगी व् आउट डेटेड सामग्री हटाने तथा पुनः उपयोग में लाये जाने योग्य सामग्रियों के समुचित भंडारण का निर्देश दिया । इसके अतिरिक्त उन्होंने कार्यालय की व्यापक साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया ।

अशोक कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »