NEW English Version

केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय की टीजीटी–पीजीटी सहित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न

लगभग 80% रही उपस्थिति

वाराणसी : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) एवं नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा वाराणसी जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सीबीएसई की ओर से आयोजित इस परीक्षा में वाराणसी शहर में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।  सीबीएसई के संयुक्त सचिव मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वाराणसी की सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. नीलम सिंह (प्रधानाचार्या, संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर, वाराणसी) के संयुक्त निर्देशन में आयोजित यह भर्ती परीक्षा दो दिवसों में आयोजित की गई। दिनांक 10 जनवरी 2026 की दो पालियों  के अंतर्गत प्रथम पाली में कुल 14,727 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,192 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 2,535 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी दिन द्वितीय पाली में 701 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 411 उपस्थित हुए तथा 290 अनुपस्थित रहे।

दिनांक 11 जनवरी 2026 को आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 12,663 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 10,581 ने परीक्षा दी, जबकि 2,082 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में भी निर्धारित संख्या 13781 थी जिसमें उपस्थित अभ्यर्थी 12032 एवं अनुपस्थित  अभ्यर्थियों की संख्या 1749 दर्ज की गई। कुल मिलाकर परीक्षा में लगभग 80 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जो इस स्तर की प्रतियोगी परीक्षा के लिए अत्यंत संतोषजनक एवं अच्छी कही जाएगी।

इस परीक्षा के माध्यम से टीजीटी, पीजीटी, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य तथा लैब असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।

प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा, अनुशासन एवं समयबद्ध संचालन के कारण परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।  प्रतिकूल मौसम के बावजूद परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. नीलम सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों के प्रभारी एवं सहायकों का उनके सहयोग एवं सामंजस्य हेतु आभार व्यक्त करते हुए  इस परीक्षा आयोजन को सफल एवं संतोषजनक बताया। एवीके न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »