NEW English Version

कल से खुलने वाले स्कूलो के लिए नगर निगम ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए कसी कमर

शीत लहर के बाद लगभग 12 से 15 दिनों के बाद सोमवार से खुलने जा रहे ओएलएफ व सेंट फिदेलिस सहित अन्य स्कूलों के बच्चों को ट्रैफिक व जाम से निजात दिलाने के लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सीओ ट्रैफिक व सीओ सिविल लाइन कमलेश कुमार,  सर्वम सिंह मुख्य अभियंता वीके सिंह के साथ रामघाट रोड पर ट्रैफिक मैनेजमेंट व ट्रैफिक डायवर्जन के लिए निरीक्षण किया। 

कल से खुलने वाले स्कूलो के लिए नगर निगम ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए कसी कमर

मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स)  योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा  पैकेज 1 के फेज़ 1 अंतर्गत लगभग 17 करोड़ 47 लाख की लागत से वार्ड 33, 49, 53, 74, 82 में रामघाट रोड  पर मीनाक्षी पुल से रामघाट रोड क़्वार्सी थाने तक 2.65 मीटर लम्बी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए इसके निर्माण कार्य को तेजी से कराने व लेबर बढ़ाने के लिए निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और कार्यदायी एजेंसी को दिन में भी निर्माण कार्य करने के लिए कहा। 

नगर आयुक्त ने सीओ ट्रैफिक और सीओ सिविल लाइन के साथ रामघाट रोड पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के दृष्टिगत सेंट फिदेलिस स्कूल और अवर लेडी फातिमा स्कूल के प्रबंधन समिति को उनके स्कूली बच्चों की बसों व अभिभावकों के वाहनों को स्कूल परिसर में ही खड़ा करने और स्कूली बच्चों को अंदर ही उतारने की व्यवस्था के लिए नोटिस देने के निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए बड़ा कदम उठाते हुए दुबे का पड़ाव, क्वार्सी चौराहा, मैरिस रोड, किशनपुर तिराहा, कृषि फार्म हाउस सहित 8 से 10 जगह ट्रैफिक डायर्वजन के लिए सीओ ट्रैफिक व सीओ सिविल लाइन को कहा। 

05 ट्रैफिक डायवर्जन रूट

  • रामघाट रोड पर रामबाग चुंगी तिराहा की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे यह वाहन क्वार्सी चौराहा से जीवनगढ पुलिया / क्यामपुर मोड होते हुए अपने गंत्वय को जा सकेंगे।
  • दुबे का पडाव चौराहा: समस्त प्रकार के ई-रिक्शा व कॉमर्शियल वाहन दुबे का पडाव चौराहा से रामघाट रोड पर गांधीआई तिराहा। किशनपुर तिराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन कम्पनीबाग चौराहा / छर्रा पुल नौरंगाबाद होते हुए अपने गंत्वय को जा सकेंगे।
  • रामबाग चुंगी तिराहा: समस्त प्रकार के ई-रिक्शा व कॉमर्शियल वाहन रामबाग चुंगी तिराहा से ओ०एल०एफ० स्कूल की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे यह वाहन रामबाग चुंगी तिराहा से केला नगर चौराहा / दोदपुर तिराहा तथा क्वार्सी चौराहा की ओर होते हुए अपने गंत्वय को जा सकेंगे।
  • किशनपुर तिराहाः समस्त प्रकार के ई-रिक्शा व कॉमर्शियल वाहन किशनपुर तिराहा से ओ०एल०एफ० स्कूल की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे यह वाहन किशनपुर तिराहा से मैरिस रोड चौराहा / दुबे का पडाव चौराहा की ओर होते हुए अपने गंत्वय को जा सकेंगे।
  • स्वर्णजयन्ती नगर तिराहाः समस्त प्रकार के ई-रिक्शा व कॉमर्शियल वाहन स्वर्ण जयन्ती नगर से ओ०एल०एफ० । किशनपुर तिराहा ओर प्रतिबन्धित रहेंगे यह वाहन स्वर्ण जयन्ती नगर तिराहा से रामबाग चुंगी तिराहा ओर होते हुए अपने गंत्वय को जा सकेंगे।

नगर आयुक्त ने तत्काल रामघाट रोड पर स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय को दृष्टिगत रखते हुए अवैध रूप से खड़े होने वाले वेंडर्स को हटाने और  अस्थायी अतिक्रमण को तत्काल हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश सहायक नगर आए वीर सिंह को दिए।

नगर आयुक्त ने पुलिस विभाग और ट्रैफिक पुलिस विभाग विभाग को संयुक्त रूप से रामघाट रोड पर स्कूली बच्चों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन के 8 से 10 प्वाइंटों को चिन्हित करने के लिए कहा ताकि नगर निगम द्वारा रामघाट रोड सीएम ग्रिड सड़क निर्माण कार्य को तेजी से किया जा सके। नगर आयुक्त ने मौके पर अवर लेडी फातिमा स्कूल के पास प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए भी अधीनस्थों को निर्देश दिए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा रामघाट रोड पर स्थित स्कूलों के कल से खुलने के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा ट्रैफिक मैनेजमेंट की समुचित व्यवस्था के लिए पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया है प्रमुख स्कूल लेडी फातिमा और सेंड फिदेलिस के स्कूली बच्चों की बसो व अभिभावकों की गाड़ियों के कारण लगने वाले जाम को दृष्टिगत रखते हुए बसों व वाहनों को स्कूल परिसर में खड़ा करने की व्यवस्था के लिए नोटिस दिया गया है।

नगर आयुक्त ने कहा अभिभावकों से अनुरोध है कृपया स्कूल के खुलने और बंद होने के कुछ मिनट पहले ही स्कूल में आए अनावश्यक समय से पहले स्कूल आकर अपने वाहन को रामघाट रोड पर खड़ा करके जाम की स्थिति उत्पन्न ना करें ट्रैफिक मैनेजमेंट में सहयोग करें नगर निगम को आपके सहयोग की बेहद जरूरत है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »