NEW English Version

नीरज कौशिक बने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के महानगर अध्यक्ष

नीरज कौशिक
नीरज कौशिक

गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने संगठन विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.डी.शर्मा ने नीरज कौशिक को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर बीडी शर्मा ने कहा कि नीरज कौशिक कई सालों से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के साथ जुड़े हुए हैं। संस्था के प्रति उनकी निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए संगठन पदाधिकारियों की सहमति से नीरज कौशिक को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह मनोनयन संगठन के संस्थापक उद्देश्यों और ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में पिरोने की भावना को आगे बढ़ाते के उद्देश्य से किया गया है। कौशिक को उनकी सामाजिक सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान नीरज कौशिक ने कहा कि मुझे संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक साथ निभाने का काम करेंगे और ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार को रोकने का प्रयास भी करेंगे। ब्राह्मण युवाओं की समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन तक उसकी आवाज पहुंचाकर उनकी समस्या का समाधान कराने का भी काम करेंगे।

महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा निर्धारित आदर्शों और समाजहित के उद्देश्यों से प्रेरित होकर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ब्राह्मण समाज को संगठित करने एवं मानवहितकारी गतिविधियों को सशक्त रूप देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मनोनयन के अवसर पर महासभा ने आशा व्यक्त की कि नीरज कौशिक अनुशासन एवं निष्ठा के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में तन-मन से महासभा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उनके मनोनयन से गाजियाबाद में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।

रविन्द्र कुमार मिश्रा
रविन्द्र कुमार मिश्रा
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »