NEW English Version

कृष्णानगर रेलवे कॉलोनी में हरित बाल उद्यान का लोकार्पण

वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के छपरा स्टेशन के निकट कृष्णानगर रेलवे कॉलोनी में खाली पड़े भूमि की व्यापक साफ-सफाई कर सजावटी पौधों का रोपण कर बच्चों के पार्क का स्वरूप दिया गया है।

छपरा रेलवे स्टेशन निकट कृष्णानगर रेलवे कालोनी में इस पार्क का निर्माण इंजीनियरिंग एवं पर्यावरण व हाउसकीपिंग विभाग के सहयोग से किया गया है। इसके निर्माण में वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर(द्वितीय) श्री विनीत कुमार एवं सहायक मंडल इंजीनियर (छपरा) श्री ए.के.राय ने सक्रिय भूमिका निभाई है।

इस हरित पार्क छोटे बच्चों के लिए खेलने के लिये विभिन्न प्रकार के झूलों व्यवस्था है। इस पार्क में कर्मचारियों,वरिष्ठ नागरिकों व बुजुगों के लिए मॉर्निंग वॉक ट्रैक समेत बैठने की व्यवस्था है। यह पार्क छपरा के कृष्णानगर रेलवे कॉलोनी के वासियों के लिए एक नई पहचान बनेगा और उन्हें प्रकृति के करीब रहने का अवसर देगा। इस पार्क में जॉगिंग ट्रैक, बच्चों के लिए खेल का मैदान और खेलने के लिए विशेष खेल उपकरण लगाये गए हैं। पार्क में विभिन्न प्रकार के फूल और पौधे लगाए गए हैं, जो इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा देते हैं। पर्यावरण के अनुकूल कूड़ेदान और बैठने की व्यवस्था भी की गई है। पार्क में बेहतर प्रकाश व्यवस्था और पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध है।

मंडल रेल प्रबंधक ने पार्क के निर्माण पर बधाई देते हुए बताया है कि, “यह पार्क रेलवे कर्मचारियों एवं उनके बच्चों के हित मे उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें उम्मीद है कि यह पार्क पर्यावरण को शुद्धता प्रदान करने के साथ-साथ रेल कर्मचारियों के बच्चों को अच्छा माहौल देगा। उन्होंने रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों से अपील की है इस पार्क की स्वच्छता और रख रखाव का ध्यान रखें तभी यह पार्क लम्बे समय तक आपको लाभान्वित करेगा ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »