NEW English Version

आरएचटीसी नजफगढ़ ने भारत पर्व 2026 में निवारक स्वास्थ्य देखभाल और जन जागरूकता को दी नई दिशा

नजफगढ़ स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) ने भारत पर्व 2026 के अवसर पर निवारक स्वास्थ्य देखभाल और जन जागरूकता को केंद्र में रखते हुए एक सशक्त, जीवंत और प्रभावशाली प्रस्तुति दी। गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित यह छह दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन उत्सव 26 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक लाल किला के मैदान और ज्ञान पथ पर आयोजित किया गया, जिसमें देश भर से आए हजारों नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली।

आरएचटीसी नजफगढ़ की सहभागिता का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं था, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवहारिक समझ और जीवन रक्षक कौशल से सशक्त बनाना था। इसी क्रम में केंद्र द्वारा आयोजित कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का लाइव प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस सत्र में विशेषज्ञों ने सीपीआर की सही तकनीक का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया और उपस्थित नागरिकों को स्वयं अभ्यास करने का अवसर भी प्रदान किया। इस पहल ने चिकित्सा आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और सामुदायिक तैयारी के महत्व को रेखांकित किया।

स्वास्थ्य जागरूकता के व्यापक दृष्टिकोण को अपनाते हुए आरएचटीसी ने आयुर्वेदिक परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई। केंद्र के चिकित्सकों ने पारंपरिक और समग्र स्वास्थ्य पद्धतियों पर मार्गदर्शन देते हुए जीवनशैली, दिनचर्या और प्राकृतिक उपचारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही पोषण एवं आहार, मानसिक स्वास्थ्य तथा सामान्य कल्याण से संबंधित परामर्श सत्र आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य लोगों को संतुलित जीवनशैली और निवारक स्वास्थ्य उपायों के प्रति प्रेरित करना रहा।

सीखने की प्रक्रिया को अधिक संवादात्मक और रोचक बनाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इन प्रश्नोत्तरी सत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनमें सभी आयु वर्ग के आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक पुरस्कार भी प्राप्त किए। इस पहल ने मनोरंजन के माध्यम से ज्ञानवर्धन की प्रभावी मिसाल प्रस्तुत की।

आरएचटीसी नजफगढ़ द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया “अपनी आशा कार्यकर्ताओं को जानें” कॉर्नर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। इस माध्यम से आगंतुकों को मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) की भूमिका, जिम्मेदारियों और जमीनी स्तर पर उनके योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रयास ने सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने में आशा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका को जनसामान्य के सामने स्पष्ट किया।

पूरे छह दिवसीय आयोजन के दौरान आरएचटीसी के स्टॉल पर निरंतर चहल पहल और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा। विभिन्न गतिविधियों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि समाज में स्वास्थ्य शिक्षा और निवारक देखभाल को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है।

अपने शैक्षणिक और जनसंपर्क प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए आरएचटीसी नजफगढ़ ने एएनएम प्रशिक्षण विद्यालय के छात्रों के लिए एक शैक्षिक यात्रा का भी आयोजन किया। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य पहलों और जन कल्याण कार्यक्रमों से परिचित कराना था। साथ ही छात्रों को भारत पर्व के माध्यम से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला। इस अनुभव ने कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक जीवन के सामुदायिक स्वास्थ्य परिदृश्य से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »