NEW English Version

नगर आयुक्त ने वार्ड 09 में किया नगरीय सुविधाओं का किया निरीक्षण

बुधवार शाम नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड 09 में नगरीय जन सुविधाओं को प्रभावी बनने व स्थानीय जनता व पार्षद द्वारा छर्रा अडडा कॉलोनी में सड़क की चौड़ाई एवं  पार्क की बाउंड्री के कारण एक साइड में सड़क के आकार में एकरूपता नहीं होने का प्रार्थना पत्र दिया गया था। उक्त प्रार्थना पत्र का नगर आयुक्त ने संज्ञान लेते हुए छर्रा अडडा पंजाबी कॉलोनी में मौके पर जाकर स्वयं निरीक्षण किया।

बीते दिनों इंद्रपुरी छर्रा अड्डा पंजाबी कॉलोनी वार्ड 9 के अंतर्गत रहने वाली महिलाओं ने नगर आयुक्त को कॉलोनी में सड़क के आकार में एक रूपता न होने के कारण स्थानीय कालोनी के नागरिकों को परेशानी के संबंध में अवगत कराया था, नगर आयुक्त ने प्रकरण को मौके पर अधिशासी अभियंता निर्माण विभाग के साथ निरीक्षण किया। मौके पर नगर आयुक्त ने सड़क की पैमाइश अपने सामने करायी और मौके पर अधिशासी अभियंता को सड़क में एकरूपता के साथ पार्क की बाउंड्री वाल का निर्माण कराये जाने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा समस्या पर त्वरित संज्ञान लेने व स्वयं निरीक्षण करने आने पर वार्ड की जनता ने नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नगरीय पार्षद वार्डो में नगरीय सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है इसी के दृष्टिगत वार्ड 09 का निरीक्षण किया गया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »