NEW English Version

मजलीस पार्क–दीपाली चौक के बीच बाधित मेट्रो सेवा को लेकर दिल्ली सरकार से हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली। मजलीस पार्क से दीपाली चौक तक जिस मेट्रो सेवा को बड़े हर्षोल्लास के साथ शुरू किया गया था, वही अब यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। मजलीस पार्क से दीपाली चौक के बीच दिल्ली मेट्रो सेवा के लगातार बाधित रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में आधुनिक वैश्विक कल्याण संस्थान (ट्रस्ट) के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के महाप्रबंधक (संचालन) को पत्र लिखकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है तथा दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री जी दिल्ली सरकार को भी इस विषय में अवगत कराया है।

पत्र में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से इस मार्ग पर मेट्रो सेवा अनियमित बनी हुई है, जिससे सैकडों दैनिक यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मंगलवार को भलस्वा मेट्रो स्टेशन  पर सुबह 8 से 9 बजे लगभग 25 मिनट की देरी से पहुंची, जिसके कारण स्टेशन पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी विलंब हुआ। भलस्वा मेट्रो स्टेशन पर वहीं बुधवार को स्थिति और गंभीर हो गई, जब तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए यात्रियों को सुबह 8 से 9 बजे स्टेशन के गेट से ही वापस लौटा दिया गया।

भलस्वा मेट्रो स्टेशन  पर गुरुवार को भी हालात में विशेष सुधार देखने को नहीं मिला। यात्रियों का कहना है कि वे लगभग 40 मिनट से अधिक समय तक मेट्रो का इंतजार करते रहे, लेकिन सेवा सुचारु रूप से प्रारंभ नहीं हो सकी। इससे कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों तथा अन्य यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और उन्हें मजबूरन वैकल्पिक परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ा और अक्सर सुबह के टाइम ही ऐसा होता है जो टाइम लोगों को आफिस जाने का होता है सुबह 8 से 9 बजे का टाइम वहीं समय भलस्वा मेट्रो स्टेशन पर समस्या आ जाती है। जिसके कारण लोग आफिस में देरी से पहुंचते है और आफिस में लेट होने के कारण हाफ डे लग जाता है।

उमेश कुमार सिंह ने अपने पत्र में अनुरोध किया है कि स्टेशन एवं ट्रैक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर तकनीकी खराबी के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए और मेट्रो सेवा को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए। उन्होंने दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री जी दिल्ली सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि राजधानी के नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके। एवीके न्यूज सर्विस 

उमेश कुमार सिंह
उमेश कुमार सिंह,
कार्यकारी अध्यक्ष
आधुनिक वैश्विक कल्याण संस्थान (ट्रस्ट)
Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »