NEW English Version

पुलिस बल हेतु आयोजित हुआ एचआईवी/एड्स संवेदीकरण कार्यशाला

वाराणसी : वाराणसी जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वाधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉ.आर प्रसाद के दिशा निर्देश में पुलिस अधिकारी व जवानों को एचआईवी/एड्स के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ. पीयूष राय जिला क्षय रोग अधिकारी व प्रभारी दिशा वाराणसी मंडल ने जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संवेदीकरण कार्यशाला से प्राप्त जानकारी का उपयोग समाज में एचआईवी के प्रसार को रोकने हेतु किया जाना चाहिए, हम सभी को एचआईवी के साथ जी रहे लोगों के सहयोग की भावना से काम करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी कमिश्नरेट की अपर पुलिस उपायुक्त नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस को एचआईवी प्रीवेंशन एवं कंट्रोल एक्ट 2017 की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है हमें एचआईवी के साथ जी रहे लोगों के साथ सहयोगनात्मक व्यवहार करने के साथ-साथ उनकी गोपनीयता का ध्यान रखना आवश्यक है।

डॉ. प्रीति अग्रवाल सीनियर मेडिकल ऑफिसर एआरटी सेंटर पीपीडीयू ने पीपीटी के माध्यम से एचआईवी/एड्स के संक्रमण के कारणों, बचाव एवं उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। डॉ. मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता एआरटी सेंटर,आईएमएस, बीएचयू ने कहा कि जानकारी ही एचआईवी से बचाव का माध्यम है सभी को अपने एचआईवी स्टेटस की जानकारी होनी चाहिए इसका जांच सरकार की ओर से निशुल्क उपलब्ध है। श्री मनीष कुमार सिंह दिशा वाराणसी मंडल ने वाराणसी जनपद में एचआईवी के जांच तथा इलाज हेतु उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन दिशा वाराणसी मंडल के डीएमडीओ श्री चेतन श्रीवास्तव तथा अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन क्लीनिकल सर्विस ऑफिसर श्रीमती पूनम गुप्ता ने किया। कार्यशाला में उत्कृष्ट जानकारी प्रदर्शित करने हेतु श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार मौर्य, प्रांजल कुमार सिंह, सुमन कुमार, रिशु सरोज, गायत्री गुप्ता व मोहसिन ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »