NEW English Version

स्वावलंबन की राह पर कदम: स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सूरजपुर रेडी-टू-ईट फैक्ट्री का किया शैक्षणिक दिशा भ्रमण

बिलासपुर। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने हेतु दो दिवसीय शैक्षणिक दिशा भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्व-सहायता समूहों एवं हितार्थ एक सेवा संस्था से जुड़ी करीब 100 महिलाओं को सूरजपुर जिले के भैयाथान-ओड़गी स्थित रेडी-टू-ईट (पूरक पोषण आहार) निर्माण इकाई का भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण दल का नेतृत्व हितार्थ एक सेवा संस्था की संचालिका सुनीता सिंह ने किया। सभी महिलाएं दो बसों में सवार होकर बिलासपुर के नेहरू चौक से प्रातः 8 बजे रवाना हुईं। कार्यक्रम को जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह, सूर्यकांत गुप्ता एवं परियोजना अधिकारी किरण खाड़के द्वारा ध्वज लहराकर शुभारंभ किया गया।भ्रमण के दौरान महिलाओं ने भैयाथान स्थित पूरक पोषण आहार निर्माण केंद्र में रेडी-टू-ईट उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग एवं वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया को नजदीक से देखा और समझा। यहां आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए तैयार किए जाने वाले मीठे एवं नमकीन पौष्टिक दलिया सहित विभिन्न पोषण आहारों के उत्पादन की जानकारी दी गई, जिससे महिलाएं अत्यंत संतुष्ट एवं प्रेरित नजर आईं।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

भ्रमण यात्रा के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने सूरजपुर स्थित मां दुर्गा सिद्धपीठ महामाया मंदिर में दर्शन लाभ प्राप्त किया तथा उदयपुर के रामगढ़ पहाड़ स्थित जोगीसार गुफाओं का भी अवलोकन किया, जिससे इस शैक्षणिक यात्रा में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव भी जुड़ गया। एवीके न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »