NEW English Version

साहित्य, संस्कृति और सृजन का उत्सव: वृंदावन में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन

सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के उपरोक्त आयोजन से वृंदावन की पावन धरती कवियों के काव्य समागम से कृष्णमय हो गई। कार्यक्रम का आरंभ आरंभ पूर्व निर्धारित समय से हुआ। संस्था के संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता सिंह के साथ प्रथम सत्र में मंचासीन  सम्मानित अतिथियों, प्रमिला भारती, जय सिंह आर्य, डा. प्रीता पवार, राजपाल यादव, अनिल प्रसाद, धर्मदेव यादव धर्मेश, इंद्रजीत तिवारी निर्भिक, उर्मिला मिश्रा एवं राकेश सक्सेना शम्श द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात अर्चना झा अन्नू  के सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अर्चना झा अन्नू,ममता झा, ममता ठाकुर और अनिता निधि द्वारा संस्था गान की प्रस्तुति भी अत्यंत सराहनीय रही। द्वितीय सत्र में विशिष्ट अतिथि पूर्व स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, मित्र संगम काव्य मंच नई दिल्ली के अध्यक्ष ओम सपरा, पत्रकार, डॉ. आलोक सक्सेना, आर्टिस्ट एवं जूम मीडिया चैनल के संचालक प्रदीप कुमार आर्यन, डॉ. अदिति सक्सेना,  प्रतिभा सपरा, अनिल मासूम आदि लगभग 20 विशेष अतिथियों को सम्मान प्रतीक, सर पर  वृंदावन की पारंपरिक टोपी और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संस्था के माध्यम से प्रकाशित 11 काव्य पुस्तकों का विमोचन हुआ।‌

इन पुस्तकों के विवरण निम्न प्रकार से हैं: साज-ए- ग़ज़ल –गजल संग्रह -रवींद्र नाथ सिंह, आत्ममंथन काव्य पुस्तक – रवींद्र नाथ सिंह, जीवन के फलसफे, लघुकथा संग्रह -ममता सिंह, अमृत वर्षा, काव्य पुस्तक- ममता सिंह, संवेदन: सुखे टूटे प्रतिमान, काव्य पुस्तक -प्रमिला भारती, सुखद अनुभूति, गजल संग्रह – प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, जुगलबंदी शब्दों की, काव्य पुस्तक – कमल धमीजा भक्ति रसामृत , भक्ति गीत संग्रह -जयवीर सिंह अत्री, तपस्विनी, उपन्यास -डा रजनी दुर्गेश,नारी: संघर्ष से सृजन तक, साझा लघुकथा तथा मेरा भारत मेरा गौरव, साझा काव्य पुस्तक।

श्री रवींद्र नाथ सिंह, संस्थापक, ममता सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्षा, पी के श्रीवास्तव, नोयडा अध्यक्ष, रथिंद्र नाथ झा, राष्ट्रीय सलाहकार, ममता झा, अ़ध्यक्षा, झारखंड इकाई, अनिता निधि, अध्यक्षा, जमशेदपुर, अनिल प्रसाद, संरक्षक, पटना, पूनम देवी पृथा, अध्यक्षा, पश्चिम बंगाल, कमल धमीजा, अध्यक्ष फरीदाबाद ने अपने उद्बोधन में संस्था की संपूर्ण गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाले। संस्था द्वारा पूर्व में आयोजित विशेष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जयवीर सिंह अत्री को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। शब्दों की मूरत काव्य पाठ अभिनय प्रतियोगिता में चयनित अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं के नाम की घोषणा हुई, जो निम्न प्रकार से है:

प्रथम स्थान:सरिता विजय शर्मा, प्रथम स्थान: स्वाति पूजा, द्वितीय स्थान:रचना मिश्रा, तृतीय स्थान:विनीता सिंह।

सामान्य हिन्दी ज्ञान प्रतियोगिता:

प्रथम स्थान:जयवीर सिंह अत्री, द्वितीय स्थान: आरती झा आद्या।

जिन साहित्यकारों के सम्मान प्रतीक, अंग वस्त्र, ब्रजभूमि की पारंपरिक टोपी से सम्मान किया गया। इसके उपरांत काव्य पाठ संपन्न हुए उनके नाम निम्न प्रकार से हैं : सर्वश्री

जयवीर सिंह अत्री, गाजियाबाद, बबली सिन्हा गाजियाबाद,ज्योत्सना प्रसाद पटना,आलोक मंजरी (डाल्टनगंज), अंजलि किशोर पश्चिम बंगाल, रबीन्द्रनाथ सिंह, आभा मुखर्जी डाल्टनगंज, कुसुम मंगला उत्तराखंड, अनीता निधि जमशेदपुर, बीना श्रीवास्तव उत्तराखंड, सुधा कुमारी जूही विशाखापट्टनम, स्मिता श्रीवास्तव लखनऊ, रीना प्रेम दुबे डाल्टनगंज, जय सिंह आर्य, ओम सपरा, प्रतिभा सपरा (दिल्ली), अनिल मासूम, विनीत कुमार राय बनारस, ममता सिंह नोएडा, ममता कर्ण, जमशेदपुर, डा रमेश त्रिपाठी मछंद (ग्वालियर),  डॉ चेतन बिहारी सक्सेना, धर्मदेव यादव ‘धर्मेश’ गाजीपुर से, शेफालिका दत्ता रांची, राकेश सक्सेना शम्स, अवधेश कुमार पांडे डाल्टनगंज, अनिल प्रसाद पटना, विजय शंकर मिश्रा डाल्टनगंज, मैत्रेई त्रिपाठी ग्रेटर नोएडा वेस्ट, निर्मला डोंगरे जबलपुर, प्रमिला भारती दिल्ली, वृंदावन से साकेत कुलश्रेष्ठ ओकल, इंदु तिवारी डाल्टनगंज, डॉ पूनम सिंह लखनऊ, पूनम देवी पृथा, पानागढ़ बंगाल, राजपाल यादव गुड़गांव, आभा झा दिल्ली, इंद्राणी सिन्हा पुणे, ममता झा डाल्टनगंज, पीके श्रीवास्तव ग्रेटर नोएडा वेस्ट, मीनाक्षी गुप्ता ग्रेटर नोएडा वेस्ट, अर्चना झा अन्नू दिल्ली, निशा सक्सेना दिल्ली, ममता ठाकुर मैत्री ग्रेटर नोएडा वेस्ट, कमल धमीजा फरीदाबाद, रजनी दुर्गेश देहरादून, आर डी शर्मा दिल्ली, संजय कुमार ओझा गाजियाबाद, भगवान भारतीय, अनुपमा श्रीवास्तव ग्रेटर नोएडा वेस्ट, करमेश सिन्हा नोएडा, सुधीर सिंह सुधाकर, नरेश उनियाल उत्तराखण्ड एवं अरविंद कुमार पाण्डेय मुम्बई।

सुस्वादु भोजन और चाय नास्ते के बीच तीन सत्रों का कुल 10 घंटे का समय कब समाप्त हुआ, किसी को अहसास नहीं हो पाया। सभी काव्य रस में विभोर होकर सुबह से रात तक इस कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।

तीनों सत्रों के संचालन में क्रमशः संचालिका मंडल की सदस्या भावना अरोरा ‘ मिलन ‘, पूनम देवी पृथा और अर्चना झा हिना के मंच संचालन में यह कार्यक्रम बहुत हीं रोमांचक रहा। निवेदक मंडल के सदस्य रथिंद्र नाथ झा,मंजु बरनवाल उखड़ा प. ब.,आर डी शर्मा, ममता झा, इंद्राणी सिन्हा एवं अनिता निधि एवं कमल धमीजा जी का  कार्यक्रम की सफलता में विशेष योगदान था, यद्यपि संस्था के सभी सदस्यों का समर्पण और योगदान अत्यंत सराहनीय था

Translate »