NEW English Version

स्वामी श्रद्धानंद कॉलोनी में नालियों की सफाई एवं सीवर समस्या को लेकर गंभीर लापरवाही उजागर, स्थानीय निवासियों में रोष

नई दिल्ली, 9 अप्रैल। राजधानी दिल्ली के स्वामी श्रद्धानंद कॉलोनी, भवस्वा डेरी (दिल्ली-110042) क्षेत्र में नालियों की सफाई एवं सीवर व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आधुनिक वैश्विक कल्याण संस्थान (ट्रस्ट) के कार्यकारी अध्यक्ष श्री उमेश कुमार सिंह ने इस संबंध में दिल्ली सरकार के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगल बाजार गली नंबर 07 (पार्क के पास) में लंबे समय से नालियों की नियमित सफाई नहीं की जा रही है। इसके चलते क्षेत्र में जलभराव, गंदगी और तीव्र दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। गली में जमा गंदा पानी न केवल लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा है, बल्कि यह जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है। मच्छरों की बढ़ती संख्या और संक्रामक रोगों की आशंका ने स्थानीय निवासियों की चिंता को और अधिक बढ़ा दिया है।

समस्या का समाधान का फोटो

इस समस्या को लेकर एमसीडी के आधिकारिक ऐप पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसे किसी कर्मचारी को सौंपा गया। आरोप है कि संबंधित कर्मचारी ने न तो समस्या का समाधान किया और न ही शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित किया। कई बार संपर्क करने के बावजूद फोन कॉल्स का कोई उत्तर नहीं दिया गया।

स्थिति तब और अधिक गंभीर हो गई जब शिकायत को दूसरे कर्मचारी को स्थानांतरित कर दिया गया। आरोप है कि बिना किसी वास्तविक कार्यवाही के केवल फोटो संपादन कर ऐप पर अपलोड कर दिया गया, जिससे यह प्रदर्शित किया गया कि समस्या का समाधान कर दिया गया है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल विपरीत है। दूसरी बार दर्ज की गई शिकायत में भी इसी प्रकार की अनियमितता सामने आई, जहां किसी अन्य स्थान की तस्वीर अपलोड कर समस्या के समाधान का दावा किया गया।

समाधान के बाद की फोटो

वर्तमान में क्षेत्र की नालियां कचरे और मिट्टी से पूरी तरह अवरुद्ध हैं, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है और गंदा पानी गलियो मे जमा हो रहा है। कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन खुले पड़े हैं, जो दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, गली की सड़कें टूटी और असमान हैं, जिससे स्थिति और अधिक दयनीय हो गई है। सफाई कर्मचारियों की निष्क्रियता के चलते कुछ स्थानीय लोग स्वयं सफाई करने को मजबूर हो गए हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

श्री उमेश कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा कि यह केवल एक गली की समस्या नहीं है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि नालियों की तत्काल सफाई, सीवर ढक्कनों की मरम्मत और सड़क समतलीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। साथ ही, इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यह समस्या पूरे क्षेत्र में व्यापक रूप से फैली हुई है। गुर्जर चौक, दुर्गा चौक, गणेश चौक, शनि बाजार, बजरंग चौक और मंगल बाजार से होते हुए रूपनगर मेन रोड तक की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। मुख्य मार्गों पर नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था का अभाव है और नालियों की सफाई अनियमित है, जिससे पूरे इलाके की स्वच्छता प्रभावित हो रही है।

विशेष रूप से मंगल बाजार चौक, बजरंग चौक, शनि बाजार मोड़, मछली मार्केट, गुर्जर चौक और झंडा चौक के आसपास की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। शनि बाजार से मछली मार्केट तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। खराब सड़क के कारण ई-रिक्शा और अन्य वाहन मुख्य मार्ग से बचते हुए गलियों में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर संकट का रूप ले सकती है।

उमेश कुमार सिंह
उमेश कुमार सिंह

कार्यकारी अध्यक्ष

आधुनिक वैश्विक कल्याण संस्थान (ट्रस्ट)

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »