NEW English Version

बाबा साहेब के 135 वें जन्मदिन के अवसर पर मिली शहर वासियों को-डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान पार्क की सौग़ात

बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 135 वी जयंती के अवसर पर शहर के अम्बेडकर पार्क में भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा नगर निगम द्वारा स्थापित की गई। इस भव्य प्रतिमा का अनावरण करते हुए महापौर, विधायक कोल व अपर नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से बाबा साहेब की जीवन यात्रा, संघर्ष, बलिदान, सिद्धान्तों व पद चिन्हों से सीख लेते हुए उनके दिए गए उपदेश्य को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दिलाया।

सोमवार को लगभग 1.5 करोड़ की लागत से शहर में विकसित हुए डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान पार्क का महापौर प्रशान्त सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सेवानिवत्त न्यायधीश शंकर लाल डॉ बाल किशन राजेंद्र छावनी महिला बिंग अध्यक्ष राजकुमारी मंजू भूषण, राकेश सहाय ने पार्क का उद्घाटन, भगवान महात्मा बुद्ध जी की प्रतिमा व संविधान क़िताब का अनावरण किया।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से अलीगढ़ नगर निगम द्वारा भारत बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को समर्पित डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान पार्क केवल एक पार्क नहीं, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का जीवंत प्रतीक है। यह स्थान आने वाली पीढ़ियों को संविधान के मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश देगा।

विधायक कोल अनिल पाराशर ने कहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया, वह प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का आधार है। डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान पार्क का निर्माण युवाओं को उनके महान विचारों से जोड़ने का माध्यम बनेगा। यहां स्थापित संरचनाएं और प्रतीक उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझने के लिए प्रेरित करेंगे। यह पहल अलीगढ़ को एक नई पहचान देगी। जिसके लिए माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व को मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिनके मार्गदर्शन में आज बाबा साहब के जन्मदिन के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान पार्क का सपना सच हुआ।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान पार्क में अनेक आकर्षक एवं शैक्षणिक संरचनाएं स्थापित की गई हैं:-

  • संविधान (संविधान ग्रंथ) की 3-डी मिनी बुक, जिसमें संविधान के प्रमुख अंशों का सूक्ष्म अंकन किया गया है।
  • सफेद सैंडस्टोन से निर्मित अशोक चक्र की कलात्मक प्रतिमा, जो राष्ट्रीय एकता, धर्मनिरपेक्षता एवं संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है।
  • एफ.आर.पी. म्यूरल्स, जिनमें डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष, विचारधारा एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान को दर्शाया गया है।
  • भगवान महात्मा बुद्ध की भव्य प्रतिमा, जो शांति करुणा और मानवता का संदेश देती है।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एहसान रब व राकेश सहाय ने किया।

इस अवसर पर पार्षद योगेश सिंघल राकेश ठाकुर दीपक चौधरी अनिल सेंगर विनोद कुमार करन माहौर मनोज कुमार विमलेश ओमवती हाफ़िज़ अब्बासी,राजीव भारती सहायक अभियंता राजवीर सिंह, अवर अभियंता अमित कुमार, स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब आर्किटेक्ट दीपक कुमार, विनय राणा, अभिनव कुमार साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »