NEW English Version

नगर आयुक्त ने हरदुआगंज नगर पंचायत में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों का चेयमैन व ईओ संग लिया जायज़ा

स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ शहर जोड़ी (Swachh Shehar Jodi) पहल के तहत पिछले साल दिसंबर में अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में  नगर निगम अलीगढ़ ने मंडल की तीन नगर पंचायतों  नगर पंचायत हरदुआगंज, नगर पंचायत बरौली एवं नगर पंचायत मडराक  के साथ एक महत्वपूर्ण एम.ओ.यू.  (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में इन नगर पंचायतों की रैंकिंग में सुधार करना और स्वच्छता के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन को सुधार लाना है।

मंगलवार सुबह नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर पंचायत हरदुआगंज के चेयरमैन राजेश यादव के साथ पंचायत को पूर्ण रूप से कचरा मुक्त बनाने, डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सभी दुकानो व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रभावी रूप से लागू कराये जाने को लेकर विचार विमर्श करते हुए अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार को  चेयरमैन की अध्यक्षता में पंचायत के सभी व्यापारियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित करते हुए इस व्यवस्था को प्रभावी रूप दिए जाने के लिए कहा। क्योंकि घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था के प्रभावी होने से आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन में अगर पंचायत को इस व्यवस्था के प्रभावी होने से बेहतर अंक मिलेंगे।

नगर आयुक्त ने ईओ के साथ पंचायत के प्रमुख बाजार, तंग गलियों के साथ साथ पंचायत के लीगेसी वेस्ट प्लांट एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने ईओ को अगले दो माह में इस पंचायत को पूर्ण रूप से लीगेसी वेस्ट मुक्त करने के लिए तेज़ी से क़वायद करने के लिये कहा ताकि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पंचायत हरदुआगंज को बेहतर नंबर स्वच्छता में मिल सके।

निरीक्षण में नगर आयुक्त का निरीक्षण में पंचायत की सफ़ाई व्यवस्था संतोषजनक मिली निरीक्षण में नगर आयुक्त ने पंचायत के सभी डोर टू डोर वाहनों में जीपीएस लगवाए जाने के लिये भी ईओ को कहा ताकि नगर पंचायत में स्वच्छ सर्वेक्षण के थर्ड पार्टी वेरीफिकेशन के दौरान घर-घर से कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था में अच्छे नंबर मिल सके।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर पंचायत हरदुआगंज की भांति नगर पंचायत मडराक नगर पंचायत बरौली को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्वोच्च स्थान दिलाने का प्रयास नगर निगम का है। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों का जायजा लिया अब अलीगढ़ नगर निगम केवल अपने शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास की नगर पंचायतों को भी स्वच्छता में उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। इस पहल से निश्चित रूप से हर नगर पंचायत भी स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक प्राप्त करे और जनता में स्वच्छता को लेकर जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ एसएफआई रामजीलाल, सॉलिड वेस्ट प्लानर नोशी स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »