नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि लगभग 47.90 लाख रुपये की लागत से कराए जाने वाले इस विकास कार्य का मुख्य उद्देश्य पुल के नीचे स्थित खाली एवं अव्यवस्थित क्षेत्र को व्यवस्थित उपयोगी, सुगम यातायात, सुगम पार्किंग एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत मीनाक्षी पुल के नीचे साफ-सफाई सुव्यवस्थित यातायात पर्याप्त टू व्हीलर पार्किंग व्यवस्था आकर्षक लाइटिंग एवं वाल पेंटिंग के माध्यम से पुल के नीचे के क्षेत्र का सौन्दर्यकरण कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत आधुनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा जिससे आम नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर जन-सुविधा उपलब्ध हो सकेगी साथ ही पुल के नीचे दोपहिया वाहनों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा जिससे सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति में कमी आएगी। यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से सुरक्षित यू-टर्न की व्यवस्था भी प्रस्तावित की गई है।

इसके अतिरिक्त आरआरआर सेंटर के सामने खाली स्थान पर टेबल-टेनिस एवं बैठने की आरामदायक व्यवस्था विकसित करायी जा रही है, जिससे युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वस्थ मनोरंजन का स्थान मिल सकेगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना के तहत पुल के पिलरों एवं अन्य भागों पर आकर्षक वाल पेंटिंग कर पुल के नीचे एरिया को आधुनिक एवं मनमोहक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था डस्टबिन एवं बैठने हेतु बेंच भी लगाई जाएगी।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा मीनाक्षी पुल के नीचे सौन्दर्यकरण कार्य एक शुरुआत है इस पुल की भांति शहर के अन्य पुल के नीचे के स्थान को उपयोगी, पार्किंग, आकर्षण का केंद्र, खेलकूद के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में डेवलप किये जाने की क़वायद नगर निगम द्वारा की जा रही है शहर के अन्य पुल के नीचे जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम की सिविल इंजीनियर व तकनीकी आर्किटेक्ट की सही टीमों द्वारा कार्य योजना तैयार की जा रही है। आने वाले दिनों में शहर के सभी पुल के नीचे का क्षेत्र भव्य आकर्षक
महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी पुल के नीचे विकसित होने वाली सुविधाएं न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएंगी, बल्कि स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा ऐसे स्थलों को चिन्हित कर उन्हें जनोपयोगी स्वरूप देने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर पार्षद/नामित पार्षद अनिल सेंगर हरीश सैनी, वेद प्रकाश सिसोदिया, वीरेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह, अवर अभियंता पूनम, स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब आदि मौजूद थे।