मुंबई : बात जब एंटरटेनमेंट की हो, तो अक्सर लोग अलग-अलग ऐप्स और सब्सक्रिप्शन संभालते-संभालते परेशान हो जाते हैं। कभी ओटीटी बदलना पड़ता है, तो कभी पसंद का कंटेंट ढूँढने में ही काफी समय निकल जाता है। इसी परेशानी को आसान बनाने के लिए डिश टीवी लेकर आया है नया ‘VZY एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम’। यह एक नया एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है, जहाँ लाइव टीवी, ओटीटी ऐप्स और प्रीमियम कंटेंट एक ही जगह पर मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह भारत का पहला ऐसा एकीकृत प्लेटफॉर्म है, जिसे मोबाइल और स्मार्ट टीवी दोनों पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा।
VZY के माध्यम से यूज़र्स को बार-बार अलग-अलग ऐप्स बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें 29 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स, लाइव टीवी चैनल्स, क्रिएटर्स का कंटेंट और फ्री वीडियो कंटेंट एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। साथ ही, स्मार्ट सर्च फीचर की मदद से पसंदीदा कंटेंट जल्दी ढूँढा जा सकेगा। कंपनी ने VZY स्मार्ट टीवी भी पेश किया है, जो क्यूएलईडी 4के तकनीक, डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस जैसी सुविधाओं के साथ आता है।
डिश टीवी के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मनोज डोभाल ने कहा, “भारत के दर्शक अब एक और नया ऐप नहीं चाहते, बल्कि ऐसा मनोरंजन अनुभव चाहते हैं, जो बिना किसी परेशानी के आसानी से काम करे। VZY को इसी सोच के साथ बनाया गया है। VZY सिर्फ एक नया प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि हम इससे कहीं बड़ा कुछ बना रहे हैं। हम भारत में लोगों के कंटेंट देखने के तरीके को पूरी तरह बदल रहे हैं।”
वहीं, कंपनी के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर सुखप्रीत सिंह ने कहा, “आज के समय में लोग ऐसा मनोरंजन चाहते हैं, जो आसान हो, उनकी जरूरत के अनुसार हो और मोबाइल, टीवी या टैबलेट जैसे किसी भी डिवाइस पर आसानी से चल सके। VZY एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम में ओटीटी ऐप्स, लाइव टीवी चैनल और स्मार्ट टीवी देखने की सुविधाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलती हैं। इससे लोगों को अलग-अलग जगह खोजने में कम समय लगता है और वे सीधे अपनी पसंद का कंटेंट देख सकते हैं।”
टीवीसी लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=vnXDqO896ho
22 सालों से ग्राहकों का भरोसा जीत रही डिश टीवी अब डीटीएच, ओटीटी और स्मार्ट एंटरटेनमेंट सेवाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। ऐसे में, ‘VZY’ के लॉन्च से ग्राहकों को और आसान व बेहतर मनोरंजन मिलेगा। Ranu bairagi
