NEW English Version

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने मिजोरम में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी की प्रगति की समीक्षा की; दिखने वाली साफ-सफाई को मजबूत करने के लिए जारी किए समयबद्ध निर्देश

माननीय केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य (एमओएचयूए) तथा विद्युत मंत्री, श्री मनोहर लाल ने मिजोरम राज्य में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) की प्रगति पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। समीक्षा के दौरान, माननीय मंत्री जी ने दिखने वाली साफ़-सफ़ाई से जुड़े 18 मुद्दों पर प्रकाश डाला, जो 27 मई 2026 को आयोजित प्रगति समीक्षा के दौरान माननीय प्रधानमंत्री द्वारा इस क्षेत्र को दी गई प्राथमिकता के अनुरूप हैं।

इस बैठक में मिजोरम के माननीय शहरी विकास मंत्री, श्री के. सपदंगा और माननीय विद्युत मंत्री, श्री एफ. रोडिंगलियाना के साथ-साथ एमओएचयूए, विद्युत मंत्रालय के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और राज्य सरकार के नगर विकास विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001S2WC.jpg

माननीय मंत्री जी ने राज्य के अधिकारियों को इन मुद्दों पर विचार-विमर्श करने और निगरानी योग्य समय-सीमा के साथ एक विस्तृत कार्य योजना सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य पर इस बात के लिए भी ज़ोर दिया कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी की टीम के लिए जारी किए जा चुके 90% हिस्से के बदले राज्य भी अपने हिस्से का 10% योगदान जल्द से जल्द जारी करे।

माननीय मंत्री जी ने यह भी निर्णय लिया कि एमओएचयूए स्थानीय युवाओं को पुराने कचरे  की मात्रा का पता लगाने के लिए उन्नत तकनीकों के उपयोग (जैसे लिडार सर्वे, ड्रोन-आधारित सर्वे) या ऐसी ही अन्य तकनीक-प्रधान गतिविधियों में प्रशिक्षित करेगा, जिनमें वर्तमान में क्षमता की कमी हो सकती है। उन्होंने यह भी तय किया कि इसी प्रकार उत्तर-पूर्व के अन्य राज्यों के युवाओं को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

माननीय मंत्री जी ने माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, मिजोरम के शहरी क्षेत्रों में दिखाई देने वाली और स्थायी स्वच्छता के परिणाम हासिल करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »