NEW English Version

नीट यूजी 2026: तनाव और चिंता दूर करने के लिए सिम्स में शुरू हुई 24 घंटे की हेल्प-लाइन सेवा

बिलासपुर:  नीट यूजी 2026 की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए, सिम्स (CIMS) प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। नीट के परिणाम और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों में बढ़ते तनाव को देखते हुए, संस्थान ने 24 घंटे की विशेष मानसिक स्वास्थ्य हेल्प-लाइन सेवा शुरू की है।

छात्रों के लिए हेल्पलाइन की मुख्य विशेषताएं:

उद्देश्य: छात्रों को परीक्षा परिणाम, काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी घबराहट और अनिश्चितता से बाहर निकालना।

विशेषज्ञ सहायता: इस नंबर पर कॉल करने पर विद्यार्थियों को मनोचिकित्सकों और परामर्शदाताओं द्वारा सटीक मार्गदर्शन और मनोवैज्ञानिक सहायता दी जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर: विद्यार्थी और उनके अभिभावक किसी भी मानसिक दबाव की स्थिति में 9425502353 पर संपर्क कर सकते हैं।

समय-सीमा: यह सेवा 18 जून 2026 से आगामी दो सप्ताह तक सक्रिय रहेगी।

विशेषज्ञों की अपील

सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य उनके शैक्षणिक प्रदर्शन जितना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की घबराहट या तनाव महसूस होने पर इस सेवा का लाभ अवश्य उठाएं। मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुजीत नायक ने भी इस बात पर जोर दिया कि परीक्षा के दौर में तनाव और असफलता का डर सामान्य है, लेकिन समय रहते सही परामर्श से इन समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। इस हेल्पलाइन का मुख्य लक्ष्य छात्रों में सकारात्मक सोच विकसित करना और उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाए रखना है।

सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”
Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »