NEW English Version

बच्चों की रुकी हुई लंबाई को बढ़ाएं योगासन

योगासन केवल शारीरिक विकास के लिए ही नहीं होते हैं, बल्कि उनका मानसिक और आध्यात्मिक असर भी होता है। यह शारीरिक कष्टों से से राहत दिलाता है तो वहीं मानसिक दबाव को कम करता है। बच्चों की हाइट न बढ़ना आजकल आम समस्या हो गई है। अगर अच्छे खानपान और कई तरह की एक्सरसाइज करने के बावजूद किसी बच्चे की लम्बाई नहीं बढ़ रही है तो ऐसे में पेरेंट्स का चिंता करना लाजमी है। शुरूआत में बच्चों की लम्बाई पर माता-पिता ध्यान नहीं देते हैं लेकिन जब 15 साल के बाद भी उम्र के हिसाब से बच्चे की लम्बाई नहीं बढ़ती है तो उन्हें चिंता होने लगती है। अगर हर तरह के उपाय करने के बावजूद आपके बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही है तो आप इन तीन योगासन की मदद ले सकते हैं।

बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए करें ये योगासन:-

ताड़ासन

ताड़ासन को लंबाई बढ़ाने के लिए रामबाण इलाज कहा जाता है। ये आसन पीठ दर्द, लंबाई बढ़ाने और घुटनों से संबंधित हर तरह की समस्या से निजात दिलाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आप अपने दोनों पैरों पर खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने हाथों को जोड़ते हुए ऊपर की तरफ ले जाएं। अपने दोनों हाथ और सिर को ऊपर की तरफ खींचने की कोशिश करें। इस दौरान गहरी सांस लें। अब धीरे-धीरे अपनी मुद्रा में वापस आ जाएं। यह आसन अपने बच्चे को दिन 2 से 3 बार कराएं।

वृक्षासन

इस आसन को करने पर आपके शरीर में लंबाई वाले हार्मोन की ग्रोथ होती है। बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए तो ये आसन बेहद फायदेमंद है। इसे करने के लिए आपको सबसे पहले आपको सूर्य की दिशा में सावधान की पोजीशन में खड़े होना है। इसके बाद अपने हाथों को आसमान की तरफ ले जाते हुए लेफ्ट पैर को राइट पैर की जांघ पर रख लें। अब इसी मुद्रा में थोड़ी देर तक बने रहें। इसके बाद धीरे-धीरे अपनी मुद्रा में वापस आएं। लंबाई बढ़ाने के लिए इसे दिन में 8 से 10 बार करें।

भुजंगासन

भुजंगासन स्पाइनल कॉर्ड को मजबूत बनाने में मदद करता है और शरीर की लंबाई में सुधार कर सकता है। यह बॉडी के स्ट्रक्चर को बेहतर करता है।

अंततः निष्कर्ष से निकलता है कि अगर ये कहा जाए कि योग के पास हमारी सभी समस्याओं का हल है तो गलत नहीं होगा। दिनभर की छोटी मोटी समस्याओं से लेकर कई बड़ी बीमारियों से राहत दिलाने में योग हमारी मदद करता है। योग का निर्माता अभ्यास आपके बच्चों की झुकी हुई लंबाई को बढ़ाने में काफी कारगर सिद्ध होता है इसलिए रोज कर रही हो स्वस्थ रहे मस्त रहे खुश रहे।

अलका सिंह
योग विशेषज्ञ
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »