अलीगढ़ नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स) के अंतर्गत रामघाट रोड व रमेश विहार के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य लगभग पूर्ण होने के पायदान पर है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निरीक्षण कर रामघाट रोड सड़क को 20 जुलाई और रमेश बिहार सड़क को 15 जुलाई तक सभी कर पूर्ण करके शहर वासियों के उपयोग के लिए सौपने के निर्देश दिए।
अलीगढ़ नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सी.एम. ग्रिड) के अंतर्गत रामघाट रोड एवं रमेश विहार सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने दोनों परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया तथा कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

एक नज़र में परियोजना
सीएम ग्रिड रामघाट रोड परियोजना पैकेज-1 के फेज-1 के अंतर्गत लगभग 17 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से संचालित की जा रही है, जिसके तहत वार्ड संख्या 33, 49, 53, 74 एवं 82 में मीनाक्षी पुल से क्वारसी थाना तक लगभग 2.65 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण व पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 19 करोड़ 5 लाख की लागत से वार्ड 32 व 82 में स्वर्ण जयंती नगर चौराहे से रमेश विहार रोड लगभग 1.56 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने को है।
आकर्षक स्टाम्प कॉन्क्रीट (Stamped Concrete) पद्धति पर बनेगी पहली बार सड़क की फुटपाथ
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि रामघाट रोड को भव्य एवं आकर्षक वर्ल्ड क्लास सड़कों के मापदंड के अनुसार यहां बनाए जाने वाली फुटपाथ को स्टाम्प कॉन्क्रीट (Stamped Concrete) तकनीक से निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह आधुनिक तकनीक है, जिसमें सामान्य सीमेंट-कंक्रीट की सतह को विशेष सांचों (Molds/Stamps) की सहायता से प्राकृतिक पत्थर, ईंट, टाइल या पेवर ब्लॉक जैसा आकर्षक स्वरूप दिया जाता है। स्टाम्प कॉन्क्रीट एक ऐसी निर्माण तकनीक है जिसमें ताजा (Fresh) कंक्रीट पर विशेष डिजाइन वाले रबर या पॉलीयूरीथेन स्टाम्प दबाकर मनचाहा पैटर्न बनाया जाता है। इसके बाद रंग (Color Hardener) और सुरक्षात्मक कोटिंग (Sealer) लगाकर इसे आकर्षक एवं टिकाऊ बनाया जाता है। यह तकनीक फुटपाथ को आकर्षक, मजबूत, टिकाऊ और कम रखरखाव वाला बनाती है, साथ ही शहर की सौंदर्यता को भी बढ़ाती है।
उन्होंने बताया कि इस तकनीक से शहर की सुंदरता में वृद्धि, लंबे समय तक टिकाऊ एवं मजबूत, समतल सतह होने से पैदल यात्रियों को सुविधा, बार-बार मरम्मत की आवश्यकता कम होगी क्योंकि सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, बाजारों, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं एवं मुख्य मार्गों के फुटपाथ के लिए इसे उपयुक्त तकनीक माना जाता है।
नगर आयुक्त ने क्वारसी चौराहे से मीनाक्षी पुल तक पैदल भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने हेतु अतिरिक्त संसाधन और लेबर लगाया जाए।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा सीएम ग्रिड परियोजनाएं शहर की आधुनिक आधारभूत संरचना को नई पहचान देंगी दोनों सड़कें निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर जनता को समर्पित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रामघाट रोड पर स्टाम्प कॉन्क्रीट तकनीक से विकसित फुटपाथ शहरवासियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करेंगे तथा अलीगढ़ के सौंदर्यीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।