NEW English Version

संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल की अदिति सिंह को 12 वीं में ऑल इंडिया थर्ड रैंक, बनीं उत्तर प्रदेश की टॉपर

पूर्व छात्रा नूर फातिमा को बीपीएससी में 53 वीं रैंक

वाराणसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित होने के बाद संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर, वाराणसी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज कराई है। विद्यालय की मेधावी छात्रा अदिति सिंह ने पुनर्मूल्यांकन के उपरांत 500 में से 498 अंक (99.6ः) प्राप्त करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही अदिति उत्तर प्रदेश की टॉपर भी बन गई हैं। इस असाधारण उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं पूरे जनपद में हर्ष और गौरव का वातावरण है। अदिति की यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि वाराणसी एवं उत्तर प्रदेश के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश के मेधावियों के सम्मान के क्रम में भी अदिति को सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिसके अंतर्गत उन्हें ₹1,00,000/- का चेक, टैबलेट, प्रशस्तिपत्र एवं मेडल प्रदान किया गया है। सफलता के इसी क्रम में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर की वर्ष 2020 बैच की पूर्व छात्रा नूर फातिमा ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रतियोगी परीक्षा में 53वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय प्रबंधन ने नूर फातिमा की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय अपने वर्तमान एवं पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर समान रूप से गर्व करता है। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव श्री राहुल सिंह, निदेशिका डॉ वंदना सिंह, उपनिदेशक श्री आयुष्मान सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह ने छात्राद्वय को बधाई देते हुए उन्हें विद्यालय का गर्व बताया और कहा कि अदिति एवं नूर फातिमा ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और कुशल मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय परिवार ने अदिति सिंह तथा नूर फातिमा एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »