NEW English Version

ख़राब  निर्माण पर नगर आयुक्त हुआ पारा हाई-लापरवाह ठेकेदार पर जुर्माना व 2 अवर अभियंता का वेतन रोका

माननीय मुख्यमंत्री जी की विकास कार्यों में जीरो टॉलरेंस नीति के अनुपालन में नगर आयुक्त द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड-42 सराय हकीम में निर्माणाधीन सड़क एवं नाली कार्य का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार एवं अवर अभियंताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने राकेश कचौड़ी वालों की दुकान से वाल्मीकि मंदिर तक लगभग ₹29.66 लाख की लागत से निर्मित हो रही सड़क एवं नाली का कार्य देखा। निर्माण कार्य ठेकेदार सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा था। मौके पर नाली निर्माण निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप न पाए जाने पर नगर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता राजवीर सिंह एवं अवर अभियंता गिरीश कुमार से निर्माण की गुणवत्ता के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को अवर अभियंता गिरीश कुमार तथा संबंधित आउटसोर्स अवर अभियंता का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने एवं अंतिम चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही संबंधित ठेकेदार सिंह कंस्ट्रक्शन पर निविदा धनराशि का 10 प्रतिशत जुर्माना तत्काल प्रभाव से अधिरोपित किया गया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि अगले 10 दिनों के भीतर घटिया गुणवत्ता वाली नाली को पूर्ण रूप से तोड़कर निर्धारित मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित किया जाए। निर्धारित अवधि में कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर फर्म की देय धनराशि जब्त करने तथा उसे ब्लैकलिस्ट किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।  अलीगढ़ नगर निगम

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »