बिलासपुर। न्यायधानी के ख्याति प्राप्त पत्रकार, साहित्यकार सुरेश सिंह बैस को 18 जुलाई 2026 को एबीकेएमएस फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट साहित्य सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन्हें स्मृति चिन्ह , अंगवस्त्र सहित “वतन के वास्ते जीना वतन के वास्ते मरना” देश प्रेम से ओत-प्रोत साझा काव्य संकलन की पुस्तक जिसमें इनकी रचना शामिल है,भेंट की गई। एबीकेएमएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित देवकीनंदन तिफरा स्थित एक सभागार में आयोजित पुस्तक विमोचन व कवि सम्मेलन समारोह में सुरेश सिंह बैस शाश्वत को उत्कृष्ट साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, प्रदेश के पूर्व हिंदी राजभाषा आयोग के अध्यक्ष एवं थावे यूनिवर्सिटी बिहार के कुलपति विनय कुमार पाठक, महर्षि विश्वविद्यालय के कुलपति तिवारी जी, पूर्व न्यायाधीश वाजपेई जी, रिटायर आईएएस अधिकारी ,रमेश चंद्र श्रीवास्तव व प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती स्मृति जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। ज्ञात हो सुरेश सिंह बैस की कई आलेख कविताएं देश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती है।साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनेक प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। सम्मान ग्रहण करते हुए सुरेश सिंह बैस ने कहा – मेरे विचारों और आलेख/ कविताओं का मूल्यांकन वरिष्ठ विद्वानों द्वारा होना गौरव का विषय है। अपनी शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों ने कहा कि श्री बैस बहु आयामिक व्यक्तिव की लेखक और कवि हैं। इनके लेखन में एक सहजता सरलता, वह राष्ट्रीयता से ओतप्रोत विचार पाई गई है ,इनकी कविताओं में समाज को रूपांतरण करने की क्षमता है। इनकी पांच साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। एवं जीवन के विभिन्न पहलुओं के रोचक अविस्मरणीय घटनाओं से सजी पुस्तक “बोलती परछाइयां” उत्कृष्ट रचना के रूप में साहित्यकारों ने सराहना की है। उत्कृष्ट साहित्य सम्मान से सम्मानित होने पर कमलेश, लवहात्रे, विक्रम सेंगर ,दीपक दुबे, शत्रुघ्न जैस्वानी ,मनोहर दास मानिकपुरी,मुरली राव, प्रभात गुप्ता, अमृत पॉपुला, भूपेंद्र श्रीवास्तव,चंद्रभान गुप्ता, ने शुभकामनाएं दी है। एवीके न्यूज सर्विस