NEW English Version

ट्रैफिक जाम नहीं, अब कारोबार की होगी नई रफ्तार- व्यापारियों की सहमति से लागू हुई नई वन-वे व्यवस्था

शहर को जाम से निज़ात व सुगम यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से अलीगढ़ में लागू किये जाने के लिए प्रयासरत अलीगढ़ के व्यापारियों की मेहनत रंग लाई है। नगर निगम, जिला प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से पिछले दिनों व्यापारियों के संग नगर निगम सेवा भवन में ट्रैफिक सुधार के लिए बैठक में प्रथम चरण में शहर के 3 मार्गो को वन वे व्यवस्था से लैस कराये जाने के सुझाव पर तीनो सड़को पर ट्रायल के उपरांत इस व्यवस्था को प्रभावी रूप देने के लिए कल गुरुवार से इन तीनों मार्गों पर वन वे व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि पिछले दिनों नगर निगम सेवा भवन में ट्रैफिक सुधार के लिए आहूत बैठक में शहर के प्रमुख व्यापारी बंधु विवेक बगाई सेंटर पॉइंट व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल वार्ष्णेय विजय अग्रवाल  नितिन वार्ष्णेय संजीव सिंघल पंकज गर्ग नवीन राठी रामबाबू माहेश्वरी गनेश गुप्ता श्री कृष्ण गुप्ता संजय वार्ष्णेय सतीश माहेश्वरी आदि के साथ शहर में बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए प्रथम चरण में चिन्हित 3 सड़को को आगामी 16 जुलाई से पूर्ण रूप से वन वे ट्रैफिक के रूप में प्रभावी बनाये जाने का सुझाव दिया था।

इसी संबंध में पिछले दिनों जिलाधिकारी अविनाश कुमार एसएसपी नीरज जादौन व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया गया  और शहर के तीन मार्गों को ट्रायल उपरांत वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था से लैस करने का निर्णय लिया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि अलीगढ़ शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दृष्टिगत पिछले दिनों जिलाधिकारी सर व एसएसपी सर के निर्देश पर  व्यापारियों के साथ कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई शहर की तीन सड़कों को प्रथम चरण में वन वे के रूप में डेवलप करने का निर्णय लिया गया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के व्यापारी बंधुओ के महत्वपूर्ण सुझाव व सार्थक प्रयासो के फलस्वरूप पिछले कई दिनों से शहर के 3 मार्गो पर वन वे व्यवस्था के ट्रायल के सफ़ल व मिली जुली प्रतिक्रिया पर संशोधन के बाद इन तीनो मार्गो पर गुरुवार से वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार से शहर की इन 3 सड़को को पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावी होगी:-

सेंटर पांइट से गांधी आई हॉस्पिटल की ओर जा सकते हैं लेकिन गांधी आई हॉस्पिटल तिराहे से समद रोड से सेंटर पॉइंट पर एंट्री बंद रहेगी सेंटर पांइट से स्टेशन की ओर जा सकते हैं लेकिन स्टेशन(मधेपुरा)से सेंटर पॉइंट आना प्रतिबंधित रहेगा लोगो को SBI होकर सेंटर पांइट आना होगा

*अचल ताल तिराहे से पालीवाल स्कूल होते हुए हाथरस अड्डा जा सकते है-हाथरस अड्डा से अचल ताल की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने एवं आमजन को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम, जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा Reduce Traffic Congestion (RTC) योजना के अंतर्गत 16 जुलाई 2026 से शहर क्षेत्र के तीन प्रमुख मार्गों पर एकल दिशा (वन-वे) यातायात व्यवस्था लागू की जा रही है।

वन-वे व्यवस्था गांधीआई तिराहा से सेंटर प्वाइंट चौराहा, मधेपुरा तिराहा से सेंटर प्वाइंट चौराहा
व गांधी आई अस्पताल तिराहा से हाथरस अड्डा लागू की गई है। प्रत्येक मार्ग पर प्रवेश एवं प्रतिबंधित दिशा को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के लिए बड़े एवं छोटे साइनेज बोर्ड लगाए जा रहे है जिससे वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके और भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। इस पहल से शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात का बेहतर संचालन सुनिश्चित होगा, जाम की समस्या में कमी आएगी।

उन्होंने बताया शहर का हर कोना नगर निगम पुलिस व जिला प्रशासन की परिधि में है अतिक्रमण करने गंदगी फैलाने, ट्रैफिक नियम तोड़ने, गलत पार्किंग करने वालो पर ठोस शिकंजा कसा जाएगा ताकि आम जनमानस को सुगम यातायात अतिक्रमण मुक्त स्वच्छ और सुंदर शहर में घूमने का आनंद मिल सके। इन कैमरों की मदद से ऑटोमेटिक कार्रवाई आई ट्रिपल सी के माध्यम से की जाएगी। मुख्य बाज़ारो में अतिक्रमण पर अंकुश के लिए नगर निगम पीली पट्टी बनवा रहा है इस पीली पट्टी की परिधि में ही धकेल, दुकान, पार्किंग और सामान को रखना होगा जो व्यक्ति नियम का पालन नहीं करेगा उसके विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा नगरीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के दृष्टिगत प्रथम चरण में शहर के तीन व्यस्ततम मार्गों को वन वे व्यवस्था से लैस किया गया है शहर वासियों से अपील है इस नई व्यवस्था में सहयोग करें ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

एसएससी नीरज जादौन ने कहा शहर के इन तीन मार्गों पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था 24/7 प्रभावी रहेगी शहरवासियों की सहूलियत के लिए नगर निगम द्वारा इन तीनों मार्गों पर जगह-जगह साइनेज लगवाए जा रहे है ट्रैफिक पुलिस को इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »