NEW English Version

महापौर और नगर आयुक्त की बड़ी सौग़ात-लाल डिग्गी चौराहा जल्द बनेगा मिसाइल मैन चौक- राष्ट्रपति स्व. अब्दुल कलाम आजाद मिसाइल मैन के नाम से होगा चौक का कायाकल्प/सौन्दर्यकरण

अलीगढ़ : लगभग 6 घण्टे से ज्यादा चले नगर निगम अलीगढ़ बोर्ड अधिवेशन में शहर के विकास व सौन्दर्यकरण को लेकर विस्तार से महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के समक्ष मंथन हुआ। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर के ऑडिटोरियम में परंपरागत वंदेमातरम के साथ सुबह 11 बजे शुरू हुआ। 

बोर्ड अधिवेशन की शुरुआत में ही पार्षद योगेश सिंघल द्वारा लाल डिग्गी सर्किल को पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मैन स्व.अब्दुल कलाम आजाद के नाम पर विकसित कराये जाने का प्रस्ताव दिया। जिस पर महापौर सहित सभी पार्षदो ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पास किया व महापौर व नगर आयुक्त ने इस चौराहे को मिसाइल मैन के जीवन, उनके कार्यो व थीम्स के आधार पर विकसित किये जाने का निर्णय लिया।

अधिवेशन में महापौर के निर्देश पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षदों के एक एक सवाल पर नगर निगम स्तर से कार्यवाही के संबंध में जवाब दिए। 

नगर आयुक्त ने अधिवेशन में नगरीय सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम के डोर टू डोर गाड़ियों के मूवमेंट, ट्यूबवेल के ऑटोमेशन, स्ट्रीट लाइट के ऑटोमेशन की आईडी पार्षदो को देने के के निर्देश अधीनस्थों को दिए ताकि पार्षद अपने वार्ड की सफाई, पथ प्रकाश व पेयजलापूर्ति को घर बैठे निगरानी रख सके।

नगर आयुक्त ने अधिवेशन में बताया कि  संपत्ति कर के साथ जलमूल्य कि वसूली हेतु एक बिल को सभी पार्षदो के साथ चर्चा के बाद लागू किया गया। अब तक वितरित 42000 बिल के सापेक्ष 1350 आपत्ति प्राप्त हुई जिनमे 750 आपत्ति का निस्तारण कराते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है उन्होंने कहा नगर निगम का प्रयास है आने वाली किसी भी आपत्ति को अधिकतम 15 दिनों में  निस्तारण कराया जा रहा है। 

अधिवेशन में लाइट व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त ने स्प्ष्ट किया कि शहर में अब होलोनिक्स की लाइट नही लगेगी मात्र फिलिप्स व हैवेल्स कंपनी की ही लाइट अब लगेंगी। 16 अगस्त तक सभी वार्ड में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पूर्ण रूप से ऑटोमेटिक हो जाएगी पार्षद ख़ुद घर बैठकर अपने लैपटॉप पर बंद होने वाली लाइट की मोनिटरिंग कर सकेंगे। सेंटर पॉइंट की घटना को देखते हुए जन सुरक्षा के दृषिगत सभी वार्ड में स्ट्रीट लाइट पोल का सर्वे कराया जा रहा ताकि सभी लाइट पोल को व्यवस्थित किया जा सके। पार्षदो द्वारा प्रभारी पथ प्रकाश के फोन नही उठाने पर बोलते हुए नगर आयुक्त ने पथ प्रकाश प्रभारी को सभी पार्षदो का फोन नियमित उठाने की हिदायत भी दी।

महत्वपूर्ण निर्णय:-

अधिवेशन में संजय पंडित के सुझाव पर नगर निगम के किसी भी पार्क को स्व. पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम व पार्षद दीपक चौधरी के सुझाव पर किसी पार्क को 1947 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में-युद्ध स्मारक के रूप में विकसित कराये जाने के सुझाव पर महापौर सहित सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से इस सुझाव को स्वीकृत किया गया। अधिवेशन में माननीय पार्षदो के सुझाव जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पार्षद के लेटर की अनिवार्यता को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

बोर्ड अधिवेशन में लाल डिग्गी सर्किल को पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मैन स्व.अब्दुल कलाम आजाद के नाम पर विकसित कराये जाने का प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया।

5 प्रस्ताव हुए पास

बोर्ड अधिवेशन में प्रस्ताव 1 मच्छर जनक स्थितियां पैदा करने वालो के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के प्रस्ताव को अगली बैठक में विस्तृत चर्चा के साथ रखने की सहमति हुई। उक्त के अतिरिक्त प्रस्ताव-2 ई रिक्शा लाइसेंस बनवाने पर 10 प्रतिशत की छूट 31 जुलाई 2026 तक बढ़ाये जाने का प्रस्ताव, प्रस्ताव 3 अंतर्गत जनहित पार्षदों की मांग व कार्य की आवश्यकता के आधार पर विभिन्न वार्ड में लगभग 354 निर्माण कार्य करने हेतु पृथक पृथक आगणनो की प्रशासनिक व वित्तीय स्वकृति का प्रस्ताव, प्रस्ताव 4 अंतर्गत नगर निगम अधिनियम 117(6बी) के अंतर्गत विभिन्न 46 निर्माण व आवश्यक जनहित  स्वकृति कार्यों का प्रस्ताव एवं प्रस्ताव 5 के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 100 टी.पी.डी. क्षमता के सीएनडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना हेतु शेष देयकों का भुगतान नगर निगम निधि से कराये जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वकृति किया गया।

01 अनुपूरक प्रस्ताव पर सहमति

प्रस्ताव का विवरण

नगर निगम अलीगढ़ के स्वामित्व वाली विभिन्न नजूल फ्रीहोल्ड भूमि पर पुराने एवं जर्जर भवनों को हटाकर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के माध्यम से एमओयू के तहत आधुनिक व्यावसायिक एवं आवासीय कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि हो सके। बोर्ड अधिवेशन में नगर निगम की संपत्तियों पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के सहयोग से नगर निगम की आय में वृद्धि के दृषिगत नवीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाये जाने के अनुपूरक प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। जिनका विवरण निम्नलिखित है*

प्रमुख भूमि विवरण

1-ग्राम कस्बा कोल, गाटा संख्या-1062

क्षेत्रफल: 2378.50 वर्गमीटर

स्थान: तिब्बिया कॉलेज के निकट मार्केट

नजूल फ्रीहोल्ड नीति के अंतर्गत 26.09.2009 को नगर निगम के पक्ष में क्रय की गई।

लगभग 50 वर्ष पुराने मार्केट एवं उसके ऊपर बने आवास अत्यधिक जर्जर अवस्था में हैं। इन्हें ध्वस्त कर नया कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव है।

2-गाटा संख्या-1053

क्षेत्रफल: 629.34 वर्गमीटर

स्थान: तस्वीर महल मार्केट के निकट

नजूल फ्रीहोल्ड नीति के अंतर्गत 18.10.2007 को नगर निगम के पक्ष में क्रय की गई।

इस भूमि को भी समग्र विकास योजना में शामिल किया गया है।

3-ग्राम भमोला माफी, गाटा संख्या-78 एवं 87

कुल क्षेत्रफल: 9036 वर्गमीटरयहां नगर निगम के पुराने सरकारी आवास बने थे। भूमि 26.09.2009 को नगर निगम के पक्ष में क्रय की गई। अवैध कब्जों को हटाकर भूमि खाली करा ली गई है। जर्जर आवासों को ध्वस्त कर नए कॉमर्शियल/आवासीय कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रस्ताव है।

4-ग्राम कस्बा कोल, गाटा संख्या-2516,

क्षेत्रफल  5537 वर्गमीटर 

स्थान: खैर रोड, अलीगढ़

भूमि वर्तमान में कब्जा मुक्त एवं नगर निगम के स्वामित्व में है। बंजर एवं रिक्त भूमि पर एडीए के माध्यम से आधुनिक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रस्ताव है।

बोर्ड अधिवेशन में नगर निगम के 10 नए नामित पार्षद सुशीला राजपूत अजीत चौधरी वेद प्रकाश सुभाष बाबू गुप्ता नितेश उपाध्याय विपिन चंचल वीरेंद्र सिंह अरुण कुमार दिलीप निषाद गुरुदास प्रजापति को नगर निगम की जनसुविधाओं के डिजिटल मोनिटरिंग के लिए विभागीय लैपटॉप  महापौर व नगर आयुक्त ने वितरीत किये।

बोर्ड बैठक के अंत में दिवंगत पार्षद वार्ड 40 स्व. हितेंद्र कुमारी जी के लिए सभी ने शोक सभा कर 2 मिंट का मौन रखा।

 नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा शहर के विकास के लिए सभी पार्षदो ने एकजुट होकर विकास व जनसुविधाओं के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किये है जिनमे प्रमुख रूप से लाल डिग्गी चौराहे को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आजाद मिसाइल मैन के नाम पर विकसित कराए जाने के साथ-साथ नगर निगम के दो पार्कों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में विकसित करने के प्रस्ताव को पारित किया गया है। 

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा इस बोर्ड के सभी सदस्य एकजुट होकर अलीगढ़ को स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है विकास की गंगा शहर के हर वार्ड में बहेगी और नगरीय मूलभूत सुविधाये और प्रभावी बनेगी। 

बोर्ड बैठक में उप नगर आयुक्त अमित कुमार, मुख्य अभियंता वी.के सिंह महाप्रबंधक जल पीके सिंह, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा, कर निर्धारण अधिकारी आशीष कुमार सेठ, बेचन प्रसाद आदि निगम अधिकारी मौजूद थे।

माननीय पार्षदगण उप सभापति दिनेश जादौन योगेश सिंघल कुलदीप पाण्डेय पुष्पेंद्र जादौन संजय पंडित स्नेह सिंह बघेल राकेश ठाकुर दिनेश भारद्वाज अंशु अग्रवाल सुभाष चंद्र शर्मा महावीर सिंह आजाद सिंह अनिल सेंगर सुशीला राजपूत अजीत चौधरी वेद प्रकाश सुभाष बाबू गुप्ता नितेश उपाध्याय विपिन चंचल वीरेंद्र सिंह अरुण कुमार दिलीप निषाद गुरुदास प्रजापति अगन लाल बॉबी कुमार सुनील कुमार पवन कुमार आराधना मित्तल नरेंद्र कुमार सैनी रेनू सैनी पुष्पा देवी हरिशंकर सुरेंद्र प्रताप सिंह मनोज कुमार योगेंद्र पाल सिंह राजबहादुर ओमवती सुमन देवी विमलेश सिंह रेनू सैनी रश्मि माहौर मौ.हाफिज अब्बासी शबाना असलम मोहम्मद असलम नूर आमना बेगम मो.आसिफ लाल सिंह पार्वती देवी वीनेश देवी राजकुमार दिनेश कुमार केला देवी स्वर्णलता विनोद कुमार करन कुमार सूरज माहौर हरिओम कुमार छोटेलाल शर्मा मोहम्मद गुलजार अफसाना हारून नसी अहमद अब्दुल मुतलिब नीलम अंजना गुप्ता स्वर्ण लता शेर सिंह सैनी छोटेलाल शर्मा आराधना मित्तल दीपू शर्मा गंगा जोशी मुशर्रफ हुसैन महज़र मो.नदीम हरीश कुमार बॉबी कुमार नईम अहमद राजकुमार विनीत कुमार हरीश कुमार पूनम निरंजन सिंह नूर अब्बासी नसरीन इरशाद खालिदा तबस्सुम आसिया रिहाना बेगम हिना सैफी मुनमुन खा मोहम्मद आदिल मोहम्मद असलम मोहम्मद शाकिर इमरान खान उम्मेद आलम तारिक शाहीन संजीव कुमार शाहिद अली अमरीन निशा उस्मान जीनस मोहम्मद नदीम खान नीलाफ़र सबा खां नामित पार्षदो में सुशीला राजपूत अजीत चौधरी वेद प्रकाश सुभाष बाबू गुप्ता नितेश उपाध्याय विपिन चंचल वीरेंद्र सिंह अरुण कुमार दिलीप निषाद गुरुदास प्रजापति आदि मौजूद थे। अलीगढ़ नगर निगम

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »