NEW English Version

कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का नगर आयुक्त ने लिया जायज़ा-चाक चौबंद इन्तिज़ाम का नगर आयुक्त का वादा

आगामी श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित स्वच्छ एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम द्वारा निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग एवं विभिन्न सेक्टरों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्धारित मार्गों पर सफाई व्यवस्था पेयजल स्ट्रीट लाइट जल निकासी अस्थायी अतिक्रमण खुले मैनहोल कूड़ा उठान, मोबाइल शौचालय, शिविर स्थलों एवं प्रमुख मंदिरों के आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए सभी सेक्टरों का निरीक्षण करते हुए सेक्टर प्रभारियों एवं नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक सेक्टर में प्रतिदिन भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौर नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी सेक्टर वार तैनात अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई, नाला-नाली की सफाई, जलभराव की रोकथाम, स्ट्रीट लाइटों की कार्यशीलता, पेयजल टैंकरों की उपलब्धता, मोबाइल शौचालयों की स्वच्छता, कूड़ा उठान, फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव, आवारा पशुओं की रोकथाम तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विशेष ध्यान दें।

ये होंगे सेक्टर

सेक्टर-01 अंतर्गत क्वार्सी चौराहे से रामघाट रोड मीनाक्षी पुल के ऊपर से अचलेश्वर मंदिर एवं गांधी पार्क बस स्टैण्ड क्षेत्र की सेक्टर प्रभारी तपस्या यादव सहायक नगर आयुक्त होंगी जिनकी सहयोगी टीम सहायक अभियन्ता अखंड प्रताप सिंह अवर अभियन्ता अमित कुमार राजस्व निरीक्षक करन पाल सिंह एसएफआई के०के०सिंह योगेन्द्र यादव पेयजल प्रभारी दिव्यांशू होंगे l

सेक्टर-02 अंतर्गत गांधी पार्क बस स्टैण्ड से पत्थर बाजार से देहलीगेट उदयसिंह जैन रोड खेरेश्वर धाम तक के सेक्टर प्रभारी अमित कुमार सिंह उप नगर आयुक्त होंगे जिनकी सहयोगी टीम सहायक अभियन्ता राजवीर सिह प्रभारी कर अधीक्षक कुलदीप चौधरी एसएफआई प्रकाश सिंह प्रदीप पॉल पेयजल प्रभारी वाशिष्ठ मौर्या होंगे 

सेक्टर-03 मैलरोज बाईपास से जीटी रोड से नादा पुल खेरेश्वर धाम तक के सेक्टर प्रभारी आशिष सेठ कर निर्धारण अधिकारी होंगे जिनकी सहयोगी टीम कर अधीक्षक विशाल सिंह अवर अभियन्ता लाइट रोहित पाण्डे एसएफआई विशन सिंह अवर अभियन्ता नरेन्द्र कुमार सिंह पथ प्रकाश सुपरवाइज़र विजय होंगे 

सेक्टर-04 इगलास रोड से मथुरा बाईपास स्लाटर हाउस से नादा पुल से खेरेश्वर धाम तक के सेक्टर प्रभारी बेचन प्रसाद जोनल अधिकारी/कर अधीक्षक होंगे जिनकी सहयोगी टीम प्रभारी कर अधीक्षक उपेन्द्र वर्मा एसएफआई बिशन सिंह राजस्व निरीक्षक मंयक चौधरी पेयजल प्रभारी विष्णु कुमार होंगे l

नगर निगम की व्यवस्था

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को बेहतर नगर निगम इन्तिज़ाम के साथ कराये जाने के लिए क्वारसी से खेरेश्वर धाम तक अतिरिक्त लाइटों लगवाई जायेंगी। क्वारसी से खेरेश्वर धाम तक सभी मीट की दुकानें भी बंद करने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि शहर के सभी पशुपालकों को नोटिस के रूप में चेतावनी दी गयी है कि आवारा पशुओं के विचरण पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कांवड़ यात्रा के लिए 4 सेक्टर प्रभारी, 35 अधिकारी सहित 860 सफ़ाई कर्मचारी की टीम तैनात की गई है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कांवड़ यात्रा व सावन के प्रत्येक सोमवार को सभी धार्मिक स्थलों, कावंड़ियों के आने जाने वाले मार्गो पर बेहतर व्यवस्थाएं कराये जाने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है। कांवड़ यात्रा सुगम, स्वच्छ व सुरक्षित संचालन के लिए सभी अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित कर दिए गए है।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव, परितोष सिंह, मुख्य अभियंता भूपेंद्र कुमार सिंह महाप्रबंधक जल डॉ प्रमोद कुमार सिंह अधिशासी अभियंता अजय कुमार सक्सेना पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी, कर निर्धारण अधिकारी आशीष कुमार सेठ मीडिया सहायक अहसान रब समस्त सेक्टर प्रभारी, एसएफआई, अर्बन व सुकमा की टीम साथ थी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »