NEW English Version

स्वच्छ सुगम व सुरक्षित कांवड़ यात्रा की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायज़ा

श्रावण मास में अचलेश्वर मंदिर, खेरेश्वर धाम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष और बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इस बार की कांवड़ यात्रा को स्वच्छ, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने नगर निगम के सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा पूर्ण होने तक मुख्यालय में ही रहें तथा  कांवड़ियों के आवागमन वाले मार्गों पर नगर निगम की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखें।

नगरीय क्षेत्र से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों के परंपरागत मार्गों पर नगर निगम की अधिकांश व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार प्रातः नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ रामघाट रोड, खैर बाईपास, मामू-भांजा, आगरा रोड, सारसौल, नादा पुल, अचलेश्वर मंदिर, अचल ताल एवं खेरेश्वर धाम का भ्रमण कर नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगरीय क्षेत्र से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों को स्वच्छ, सुगम एवं सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम पिछले 10 दिनों से लगातार कार्य कर रहा है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर नगर निगम से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वच्छ, सुगम एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए अचलेश्वर मंदिर से खेरेश्वर धाम तक लगभग 7 से 8 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर 1,000 नई स्ट्रीट लाइटें तथा 350 नए स्ट्रीट लाइट पोल स्थापित किए गए हैं, जिससे रात्रि के समय यात्रा करने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रत्येक एक किलोमीटर की परिधि में 10-10 सफाई कर्मचारियों की क्विक रिस्पांस टीम तैनात की गई है, ताकि पूरे मार्ग पर साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर बनी रहे।

नगर आयुक्त ने बताया कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रामघाट रोड, खैर बाईपास, नादा पुल से लेकर खेरेश्वर धाम तक 5 स्थानों पर विश्राम स्थलों की व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग को पूर्णतः गड्ढा-मुक्त बनाया जा रहा है। साथ ही अभियान चलाकर कांवड़ मार्ग से 50 ट्रैक्टर-ट्रॉली भवन निर्माण सामग्री एवं मलबा हटवाया गया है, जिससे आवागमन निर्बाध एवं सुरक्षित बना रहे।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर नगर निगम की ओर से 4 सेक्टर प्रभारी, 35 अधिकारी एवं 860 सफाई कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी, जो व्यवस्थाओं की सतत निगरानी एवं संचालन सुनिश्चित करेगी।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, मुख्य अभियंता भूपेंद्र कुमार सिंह महाप्रबंधक जल डॉ प्रमोद कुमार सिंह अधिशासी अभियंता अजय कुमार सक्सेना पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी सहायक अभियंता अखण्ड प्रताप सिंह, मीडिया सहायक अहसान रब समस्त सेक्टर प्रभारी, एसएफआई, अर्बन व सुकमा की टीम साथ थी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »