अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से आमजन को राहत दिलाने की दिशा में अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर, महापौर प्रशान्त सिंघल मंडलायुक्त संगीता सिंह, जिलाधिकारी अविनाश कुमार व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सतत प्रयासो के फलस्वरूप अलीगढ़ को जल भराव से राहत दिलाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग के अंतर्गत प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पिछले दिनों आयोजित राज्य स्तरीय शीर्ष समिति (SLAC) की बैठक में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा प्रस्तुत महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए ₹105.28 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। यह परियोजना अर्बन फ्लड/जलप्लावन नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।
गौरतलब है कि बीते दिनों लखनऊ में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग करते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय शीर्ष समिति के समक्ष अलीगढ़ में जल भराव की विकराल समस्या और उसके समाधान को लेकर विस्तार से बेहतरीन प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया था।
इस परियोजना के संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया की शहर को जल भराव की दिशा में माननीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के सतत प्रयासो से एक महत्वपूर्ण व जनउपयोगी परियोजना अलीगढ़ के लिए स्वीकृत हुई है इस स्वीकृत परियोजना के तहत क्वार्सी चौराहा से जाफरी ड्रेन स्थित मौजूदा कलवर्ट होते हुए एटा चुंगी मार्ग से बोनेरे नाले तक लगभग 6.2 किलोमीटर लंबा आरसीसी (RCC) ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा ताकि इस शहर के ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावी व वर्षा जल की वैज्ञानिक ढंग से तीव्र निकासी सुनिश्चित हो सकेगी। इस परियोजना से लंबे समय से जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों को स्थायी राहत मिल मिलेगी साथ ही साथ अतिक्रमण, खुले नाले से राहत व ट्रैफिक मैनेजमेंट में भी बड़ी राहत मिलेगी।
नगर आयुक्त ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की राज्य स्तरीय शीर्ष समिति से स्वीकृत मिलने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी के अंतिम अनमोदन हेतु औपचारिक रूप से स्वीकृत वांछित रह गयी है। इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिये आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाएंगी ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी के अनुमोदन के उपरांत तत्काल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जा सके। परियोजना पूर्ण होने के बाद शहर की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और भविष्य में जलभराव की समस्या के प्रभावी समाधान भी हो सकेगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि इस परियोजना के निर्माण से बरसात के दौरान आवागमन सुगम होगा, नागरिकों को राहत मिलेगी तथा शहरी आधारभूत संरचना और अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही, जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने से सड़कों की गुणवत्ता भी लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी।
सांसद सतीश गौतम ने कहाअलीगढ़ की जनता के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच के परिणामस्वरूप अर्बन फ्लड/स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के अंतर्गत ₹105.28 करोड़ की महत्वपूर्ण परियोजना को राज्य स्तरीय शीर्ष समिति से स्वीकृति मिली है। यह परियोजना शहर को वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर शहरी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है ₹105.28 करोड़ की यह परियोजना अलीगढ़ के विकास को नई गति देगी तथा बरसात के दौरान नागरिकों को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। मैं इस जनहितकारी सौगात के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद करता हूँ।
महापौर प्रशांत सिंघल का बयान ने कहा नगर निगम द्वारा प्रस्तुत इस महत्वपूर्ण परियोजना को राज्य स्तरीय शीर्ष समिति से स्वीकृति मिलना अलीगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने शहर की सबसे बड़ी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा अलीगढ़ की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को राज्य स्तर पर स्वीकृति मिलना अत्यंत सकारात्मक पहल है। माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। परियोजना के पूर्ण होने से शहर की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज व्यवस्था अधिक सुदृढ़ एवं वैज्ञानिक बनेगी।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा यह परियोजना अलीगढ़ के समग्र शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत यह सौगात जलभराव की समस्या के प्रभावी समाधान में अहम भूमिका निभाएगी। प्रशासन इस परियोजना के क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के लिए प्रयास करेगा।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अलीगढ़ को ₹105.28 करोड़ की इस महत्वपूर्ण परियोजना की सौगात मिलना शहर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है राज्य स्तरीय शीर्ष समिति से परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के अंतिम अनुमोदन के उपरांत निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। लगभग 6.2 किलोमीटर लंबे आरसीसी ड्रेन के निर्माण से वर्षा जल निकासी वैज्ञानिक एवं प्रभावी होगी जिससे जलभराव खुले नालों एवं यातायात संबंधी समस्याओं में सुधार होगा।