NEW English Version

कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

रिपब्लिक ऑफ कोरिया की ग्योंगी प्रांत सरकार (Government of Gyeonggi Province) द्वारा आयोजित की जाने वाली बी2बी व्यापार प्रदर्शनी, कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026, का आयोजन 27 से 29 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-25 स्थित यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) के हॉल 1C में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी को रिपब्लिक ऑफ कोरिया की मिनिस्ट्री ऑफ ट्रेड, इंडस्ट्री एंड रिसोर्सेज और मिनिस्ट्री ऑफ एसएमई एंड स्टार्टअप्स (Ministry of SMEs and Startups) का समर्थन प्राप्त है, जबकि फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) इसके उद्योग भागीदार (Industry Partner) के रूप में शामिल है।

KOINDEX 2026, जिसका आयोजन Gyeonggi-do द्वारा और KINTEX तथा Messe Esang के सहयोग से किया जा रहा है, 27 से 29 अगस्त तक यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित होगा

अपने दूसरे संस्करण में, KoINDEX 2026 तीन प्रमुख क्षेत्रों में स्थापित 106 स्टॉल के माध्यम से लगभग 80 कोरियाई निर्माताओं और निर्यातकों को एक मंच पर लाता है।

तीन विशेष प्रदर्शनियां 

KoINDEX 2026को तीन क्षेत्र-विशिष्ट प्रदर्शनियों के रूप में संरचित किया गया है, जो एक साथ आयोजित की जाएंगी: 

  • ब्यूटीसम इंडिया — स्किनकेयर और फंक्शनल कॉस्मेटिक्स, ब्यूटी डिवाइस, हेयर और पर्सनल केयर, कॉस्मेटिक इंग्रेडिएंट्स और पैकेजिंग
  • फूडइंडेक्स — प्रोसेस्ड फूड, हेल्थ फंक्शनल फूड, बेवरेजेज, फर्मेंटेड प्रोडक्ट्स, और फूड प्रोसेसिंग व पैकेजिंग इक्विपमेंट 
  • कोरिया बिल्ड इन इंडिया — कंस्ट्रक्शन और बिल्डिंग मटीरियल्स, कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी और इक्विपमेंट, बिल्डिंग सर्विसेज, और फायर एवं डिजास्टर सेफ्टी 

2026 का संस्करण उन तीन क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिन्होंने 2024 में आयोजित पहली प्रदर्शनी में सबसे मजबूत व्यावसायिक परिणाम दर्ज किए थे। इस तरह, यह एक बड़े मल्टी-सेक्टर फ़ॉर्मेट से एक फ़ोकस्ड इंडस्ट्री शोकेस की ओर बढ़ रहा है।

उद्घाटन समारोह और कोरिया-इंडिया इकोनॉमिक और ट्रेड कोऑपरेशन फोरम 

उद्घाटन समारोह 27 अगस्त को सुबह 10:40 से शुरू होगा, जिसके बाद 11:05 से इंडो-कोरिया इकोनॉमिक एंड ट्रेड कोऑपरेशन फोरम का आयोजन किया जाएगा, जिसे कोरिया ट्रेड-इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी (KOTRA) और कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कोरियाई और भारतीय सरकारों, उद्योग संघों और भाग लेने वाली कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। 

पूर्व-सहमत खरीदार बैठकें और प्रमाणन मार्गदर्शन

तीन दिनों के दौरान, भाग लेने वाली कंपनियां भारतीय और दक्षिण एशियाई खरीदारों के साथ एक-से-एक निर्यात परामर्श सत्र आयोजित करेंगी। इन खरीदारों में स्थानीय परियोजना मालिक, ईपीसी ठेकेदार (EPC contractors), डिस्ट्रीब्यूटर्स और होलसेलर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और फ़ूड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियाँ भी शामिल होंगी । खरीदारों की भर्ती KOTRA नई दिल्ली और भारतीय उद्योग निकायों के साथ मिलकर की जाएगी।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) प्रमाणन पर कोरिया टेस्टिंग लेबोरेटरी (KTL) द्वारा एक विशेष सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय बाजार में प्रवेश करने वाले कोरियाई उत्पादों के लिए प्रमाणन और बाजार-प्रवेश की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

संस्थागत समर्थन

KoINDEX 2026 को कई कोरियाई सरकारी संस्थाओं का समर्थन प्राप्त है। ग्योंगगी प्रांत (Gyeonggi Province), प्रांत में मौजूद कंपनियों को सीधे हिस्सा लेने में मदद करता है। एसोसिएशन ऑफ़ कोरिया एग्ज़िबिशन इंडस्ट्री (AKEI) अपने नेशनल प्रोग्राम के तहत कोरियाई ट्रेड एग्ज़िबिशन को सपोर्ट करता है। मिनिस्ट्री ऑफ़ SMEs एंड स्टार्टअप्स के एक्सपोर्ट कंसोर्टियम प्रोग्राम के तहत कोरिया फेडरेशन ऑफ़ SMEs (KBIZ) के साथ साझेदारी में एक खास एक्सपोर्ट कंसोर्टियम पवेलियन का संचालन किया जा रहा है।

2024 की सफलता को आगे बढ़ाते हुए 

नवंबर 2024 में आयोजित KoINDEX के पहले संस्करण में 233 प्रदर्शक कंपनियों और लगभग 14,000 विजिटर्स शामिल हुए। इसके परिणामस्वरूप 5,993 व्यावसायिक बैठकें हुईं और रिकॉर्ड के अनुसार लगभग 41.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर (USD 417 million) का परामर्श मूल्य (कंसल्टेशन वैल्यू) उत्पन्न हुआ। साल 2026 में भी जारी रहने वाले तीन क्षेत्रों की बात करें, तो 2024 की प्रदर्शनी में कंस्ट्रक्शन  क्षेत्र में 17.05 करोड़ अमेरिकी डॉलर (USD 170.5 million), ब्यूटी क्षेत्र में 6.03 करोड़ अमेरिकी डॉलर (USD 60.3 million) और फूड क्षेत्र में 3.22 करोड़ अमेरिकी डॉलर (USD 32.2 million) का परामर्श मूल्य दर्ज किया गया था।

Muskan Thakur

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »