NEW English Version

गांधी जयंती पर मिलेगी शहर को पहले मिनी सेवा भवन/ज़ोनल ऑफिस की सौग़ात

महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप नगर निगम  द्वारा नगर निगम सम्बन्धी नागरिक सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वार्ड- सुरेन्द नगर पानी की टंकी के पास लगभग 3 करोड़ 43। लाख की लागत से जोनल कार्यालय भवन (G+2)/जनसुविधा केंद्र का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है और संभवतः आने वाले 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर इसको शहरवासियो के सुपुर्द भी कर दिया जाएगा।

सोमवार शाम इस महत्वपूर्ण परियोजना का नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अधीनस्थों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग और संबंधित ठेकेदार मैसर्स जी.पी. बिल्डर्स को प्रत्येक दशा में इस ज़ोनल कार्यालय के फिनिशिंग कार्य को अगले 20 दिनों में पूर्ण करने और अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में इसको पूर्ण रूप से संचालित करते हुए शहर वासियों को सौपने के निर्देश दिए दिए।  मौके पर नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता निर्माण विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस अवधि में यदि फर्म द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया जाए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस ज़ोनल कार्यालय को मिनी सेवा भवन का रूप दिया जाएगा। यह परियोजना ₹3 करोड़ 43 लाख की स्वीकृत लागत से बनाया गया है।  ज़ोनल कार्यालय में आधुनिक सुविधाओं से लैस कक्ष एवं जनसुविधा को प्रभावी रूप दिया  गया है इसके ग्राउंड फ्लोर पर टैक्स डिवीजन, जोनल ऑफिसर कक्ष, काउंटर डेस्क, स्टोर तथा रिसेप्शन एवं वेटिंग हॉल की व्यवस्था की की गई, जिससे आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रथम तल पर प्रकाश डिवीजन, हेल्थ डिवीजन एवं निर्माण डिवीजन के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे साथ ही यहां भी रिसेप्शन एवं वेटिंग हॉल की सुविधा उपलब्ध होगी। भवन में कॉमन फैसिलिटी (G+2) के अंतर्गत स्टेयर केस, पुरुष एवं महिला शौचालय तथा वेटिंग एरिया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक क्षेत्र में आधुनिक एवं सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह नया जोनल कार्यालय स्थानीय नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं प्रदान करने में सार्थक सिद्ध होगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेणना से नगर निगम के विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी नागरिकों को सेवा भवन के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे अधिकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, गति एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »