नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम के 27 वेंडिंग लोन को व्यवस्थित करने की अब तेजी से क़वायद शुरू कर दी है बुधवार को नगर आयुक्त ने नोरंगाबाद वेंडिंग ज़ोन का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
नगर निगम के नगरीय क्षेत्र में अलग अलग जगह 27 वेंडिंग ज़ोन है इनमें से 2 वेंडिंग ज़ोन आरक्षित है जबकि 25 वेंडिंग ज़ोन में लाटरी सिस्टम से दुकाने आवंटित की जा चुकी है।
नगर आयुक्त और टाउन वेंडिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मीणा ने नगरीय क्षेत्र की सभी वैंडिंग ज़ोन को अगले 10 दिनों में सभी आवश्यक सुविधाओं जैसे वाटर कूलर, यूरिनल व दुकानों को कवर्ड कर व्यवस्थित रूप देने की क़वायद शुरू कर दी है। नगर निगम के 25 में से 17 वेंडिंग ज़ोन अब सीसीटीवी कैमरों से लैस हो गए है जिनकी निगरानी अब सीधे कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जा रही है।
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दृष्टिगत पिछले एक माह से नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा मामू भांजा, रसलगंज और माल गोदाम की निगरानी कर अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है नगर आयुक्त के निर्देश पर अब नगर निगम प्रवर्तन दल नगर निगम के सभी वेंडिंग ज़ोन की भी निगरानी करेंगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि सभी वेंडिंग जोन को अगले 10 दिनों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से युक्त और व्यवस्थित किए जाने की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। वेंडिंग जोन में वाटर कूलर, यूरिनल तथा दुकानों को कवर्ड किए जाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के 25 आवंटित वेंडिंग जोन में से 17 वेंडिंग जोन सीसीटीवी कैमरों से लैस हो चुके हैं। इनकी निगरानी अब कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जा रही है। इससे वेंडिंग जोन में होने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के साथ-साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को प्रभावी एवं सुचारू बनाए रखने के लिए पिछले एक माह से नगर निगम का प्रवर्तन दल मामू भांजा, रसलगंज एवं मालगोदाम क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में अब नगर निगम के सभी वेंडिंग जोन की भी नियमित निगरानी प्रवर्तन दल द्वारा की जाएगी। वेंडिंग जोन में आवंटित स्थान के बाहर सामान फैलाने अथवा धकेल खड़ी कर अतिक्रमण करने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और बाहर रखा सामान/धकेल जब्त की जाएगी।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम का उद्देश्य वेंडिंग जोन को केवल दुकान लगाने का स्थान बनाना नहीं बल्कि उन्हें व्यवस्थित सुविधायुक्त स्वच्छ और आकर्षक स्वरूप देना है अगले 10 दिनों में सभी वेंडिंग जोन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वाटर कूलर, यूरिनल और दुकानों को कवर्ड करने सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही सीसीटीवी और प्रवर्तन दल की निगरानी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वेंडिंग जोन के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो।