अलीगढ़ में अवैध डेयरी संचालक द्वारा गोबर व गंदगी सड़क व नालियों में बहाने के कारण सफ़ाई व्यवस्था में आ रही बाधा हो देखते हुए शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में रामघाट रोड विनय नगर में डेयरी संचालक पर कार्यवाई करते हुए 22000 का जुर्माना वसूल किया।

पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा एवं नगर निगम इंफोर्समेंट टीम द्वारा रामघाट रोड विनय नगर में अवैध डेयरी संचालक के विरुद्ध कार्यवाई के लिये अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई करते हुए पशु कल्याण अधिकारी ने नालियों में गोबर बहाने पर डेयरी संचालकों के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए 22000 का जुर्माना वसूलते हुए डेयरी संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए गोबर व गंदगी नाले नालियों में न बहाने की कड़ी हिदायत दी
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा शहर की छवि ख़राब करने वालो के विरुद्ध नगर निगम सख्त से सख्त कदम उठाएंगे जो लोग लगातार चेतावनी के बावजूद सफ़ाई व्यवस्था को बाधित कर रहे है उनको चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए अधिनस्थों को निर्देश दिए गए है।