NEW English Version

32 कवर्ड दुकानों से लैस पहला वैंडिंग ज़ोन बना शहर के लिए नई नज़ीर

नगर निगम अलीगढ़ द्वारा बारहद्वारी क्षेत्र में लंबे समय से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को व्यवस्थित एवं बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गूलर रोड स्थित नगर निगम वर्कशॉप के निकट 32 दुकानों का निर्माण कराया गया है। मंगलवार को नवनिर्मित दुकानों का महापौर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षद योगेश सिंघल दीपक चौधरी विनोद कुमार राजकुमार सूरज माहौर दिनेश भारद्वाज के साथ विधिवत पूजा अर्चना करते हुए संयुक्त रूप से लोकार्पण किया गया।

गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर के यातायात सुधार, व्यावसायिक व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए ₹49.89 करोड़ की लागत से पुराने शहर के बारहद्वारी क्षेत्र में शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं मल्टी-लेवल कार पार्किंग परियोजना का निर्माण कराया गया है इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन की प्रकिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। यहाँ पर जर्जर व क्षतिग्रस्त दुकानों को देखते हुए बीते दिनों महापौर व नगर आयुक्त ने इन 32 दुकानों को उनकी सर्वसम्मति के अनुसार व्यवस्थित ढंग से नई दुकान आवंटित कराई जाने की दिशा में गूलर रोड निकट नगर निगम वर्कशॉप के पास नई दुकाने बनाने का महत्वपूर्ण कदम उठाया।

महापौर व नगर आयुक्त के सार्थक प्रयासो के बल पर अब यह दुकान पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो गई है। इन दुकानों में बारहद्वारी के दुकानदारों को व्यवस्थित करने की प्रकिया इनके उद्घाटन के साथ ही शुरू हो गयी है ।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत लगभग ₹1.99 करोड़ की लागत से ये दुकानों का निर्माण कराया गया है इन दुकानों के निर्माण कार्य 05 जून 2026 को हुआ तथा 04 सितंबर 2026 को कार्य पूर्ण किया गया। नवनिर्मित दुकानों का आकार 6×8 फीट तथा 8 फीट ऊंचाई का है। कुल 32 दुकानें ग्रेनाइट फर्श सहित तैयार की गई हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि दुकानों को आकर्षक बनाने के लिए अलीगढ़ की पहचान ताले की सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है ताकि आने वाले लोग यहाँ की खरीदारी को अपने कैमरे से सेल्फ़ी के जरिये यादगार बना सके।

उन्होंने कहा इन 32 दुकानों के साथ क्षेत्र को आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य भी कराए गए हैं जिनमें डेकोरेटिव सोलर फ्लावर लाइट पोल गजेबो, CNC वुडेन बेंच, डेकोरेटिव CNC लाइट पोल, विभिन्न थीम आधारित म्यूरल्स तथा ग्लो साइन बोर्ड शामिल हैं।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में ये 32 दुकाने मात्र एक शुरुआत है आने वाले समय में नगर निगम महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता के लिए पृथक से महिला वेंडिंग ज़ोन इसी तर्ज पर विकसित करेगा।

उन्होंने कहा नगर निगम का उद्देश्य शहर में व्यापार करने वाले छोटे दुकानदारों को सम्मानजनक, व्यवस्थित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में बारादरी क्षेत्र में लंबे समय से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के लिए इन दुकानों का निर्माण कराया गया है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे है। 32 दुकानों को आधुनिक व आकषर्क सुविधाओं से लैस बनाने का कार्य भी इसी दिशा में एक छोटा प्रयास है शहर में पहले चरण में बनी ये 32 दुकानें न केवल दुकानदारों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराएंगी बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »