NEW English Version

नगला पटवारी रोड पर चला अतिक्रमण अभियान –महाबली की दहाड़ से ध्वस्त हुए स्थाई व अस्थाई निर्माण

शहर को जाम मुक्त व स्वच्छ बनाने की दिशा में स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ अभियान अंतर्गत मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव व प्रवर्तन दल के नेतृत्व में नगला पटवारी रोड पर चलाया गया। अभियान में सड़कों और फुटपाथों पर लगे स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण, बैनर पोस्टर होडिंग आदि को हटवाया गया।अभियान के दौरान स्थाई एवं अस्थायी अतिक्रमण पर कार्यवाही करते हुए ₹11500 का जुर्माना भी वसूल किया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम का प्रमुख लक्ष्य नागरिकों को सुगम यातायात स्वच्छ वातावरण और प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों एवं फुटपाथों पर कब्जा न करें और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर निगम के इस प्रयास में सहभागी बनें।

उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके सामान को नगर निगम जब्त करेगा और पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है दोबारा यदि कोई दोबारा अवैध अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »