NEW English Version

नगर आयुक्त का वादा भव्य होगी रामबारात और सरयू पार लीला के इंतजाम

अलीगढ़ में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के तहत 8 अक्टूबर को राम बारात और 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाली परंपरागत सरयू पार लीला को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम निर्माण विभाग स्वास्थ्य विभाग व मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारियों साथ राम बारात के रूट का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को राम बारात के प्रारंभ होने से खत्म होने तक निर्धारित सेक्टर वाइज तैनात रहने के निर्देश दिए।

बुधवार को नगर आयुक्त ने अधीनस्थों के साथ रामबारात रूट टीकाराम मन्दिर समद रोड से अतरौली अडडा से देवेत्र हाॅस्पीटल से विष्णुपुरी बजरिया, सुदामापुरी, गुरूद्वारा रोड, छर्रा अडडा पुल के ऊपर से होकर रामलीला ग्राउण्ड का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को शोभा यात्रा के मार्ग पर साफ सफाई पैच वर्क गड्डा मुक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता पर अगले 8 घंटे में पूरा करने के निर्देश दिए। छर्रा अड्डा रोड पर राम बारात के रूट पर आज रात्रि से मेकेनिकल रोड स्वपिंग मशीनों से सफाई कराये जाने व 1 दिवसीय विशेष सफाई का अभियान निर्धारित रुट पर चलाये जाने के निर्देश प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।

नगर आयुक्त ने श्री रामलीला गौ सेवा समिति के अध्यक्ष विमल अग्रवाल को पूर्ण आश्वासत किया राम बारात और सरयू पार लीला पर नगर निगम परंपरागत भव्य व्यवस्थाओं को कराये जाने का प्रयास करेंगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि रामलीला महोत्सव अवधि और दशहरा के अवसर पर निकलने वाली सभी शोभा यात्रा के 04 सेक्टरों में 04 सेक्टर प्रभारी के अतिरिक्त प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी महाप्रबंधक जल, मुख्य अभियन्ता, प्रभारी पथ प्रकाश सहित 45 अधिकारी/कार्मिकों सहित 640 सफाई कर्मचारियों की 80 क्यूक एक्शन टीम तैनात की गई है।

उन्होंने बताया कि रामलीला व दशहरा पर शोभायात्राओं एवं प्रमुख आयोजनों के दौरान त्वरित सफाई एवं आकस्मिक व्यवस्थाओं के लिए लगभग 640 सफाई कर्मचारियों की 80 क्विक एक्शन टीमों को तैनात किया गया है जो निर्धारित रूट एवं संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई करेंगी।

नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने निर्धारित सेक्टर एवं दायित्व क्षेत्र में राम बारात के प्रारंभ होने से लेकर उसके पूर्ण समापन तक मौके पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर क्विक एक्शन टीम के माध्यम से तत्काल समाधान कराया जाए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास राम बारात एवं सरयू पार लीला सहित श्री रामलीला महोत्सव के सभी प्रमुख आयोजनों के दौरान स्वच्छ सुरक्षित व्यवस्थित ढंग से कराना है ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »