NEW English Version

गौसेवा कर महापौर एवं नगर आयुक्त ने लिया सेवा का संकल्प

शासन के निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्थानीय नागरिकों एवं पूर्व पार्षद संजय शर्मा के साथ आगरा रोड स्थित नगर निगम की कान्हा गौशाला पहुंचकर गोसेवा की। इस दौरान महापौर एवं नगर आयुक्त ने गोवंश को हरा चारा,गुड़ एवं फल खिलाकर उनके बेहतर देखभाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की साथ ही नगर निगम की कान्हा गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।

महापौर एवं नगर आयुक्त ने कहा कि कान्हा गौशाला को केवल गोवंश के संरक्षण एवं देखभाल तक सीमित न रखते हुए इसे वैज्ञानिक प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर आधारित एक आत्मनिर्भर मॉडल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इस दिशा में गौशाला से प्रतिदिन निकलने वाले गोबर का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निस्तारण कर उससे उपयोगी उत्पाद तैयार करने की कार्ययोजना पर जोर दिया गया।

गोवंश के गोबर से बनेगी वर्मी कम्पोस्ट एवं प्रीकास्ट सामग्री

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गौशाला में संरक्षित लगभग 320 गोवंश से प्रतिदिन निकलने वाले गोबर का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोबर को अनुपयोगी अपशिष्ट के रूप में देखने के बजाय उससे जैविक खाद (वर्मी कम्पोस्ट) एवं गोबर से निर्मित प्रीकास्ट सामग्री तैयार करने की संभावनाओं को विकसित किया जाए।

नगर आयुक्त ने बताया कि अलीगढ़ के श्मशान घाटों एवं दाह संस्कार स्थलों पर उपयोग के लिए गौशाला में गोबर से निर्मित कंडे एवं अन्य उपयुक्त सामग्री को बेहद रियायती दरों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए गए। इससे एक ओर गौशाला में उत्पन्न होने वाले गोबर का सदुपयोग होगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा मिलेगा।

महापौर व नगर आयुक्त ने कान्हा गौशाला में हरे चारे गोवंश की देखरेख, स्वास्थ्य परीक्षण, बायोगैस और गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी पशु कल्याण अधिकारी से जानकारी ली।

महापौर व नगर आयुक्त ने गौशाला में व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए जाने के लिए निर्णय लिए जिसमे प्रमुख रूप से गौशालाओ की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से इंट्रीग्रेटेड कमांड एन्ड कंट्रोल रूप से करने के निर्देश दिये:

  • नियमित हेल्थ चेकअप की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
  • हेल्थ रिपोर्ट रजिस्टर, वैक्सीनेशन रजिस्टर तथा शिफ्ट वाइज कर्मचारियों की तैनाती अनिवार्य हो l
  • कमजोर एवं बीमार गोवंशों की अलग से देखभाल की प्रभावी व्यवस्था की जाए।
  • संक्रामक रोगों के लक्षण दिखते ही तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी से समन्वय किया जाए।
  • प्रत्येक दिन चारे की तुलाई की निगरानी कर, प्रत्येक गोवंश को संतुलित मात्रा में आहार दिया जाए।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ नगर निगम की दोनो गौशाला आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। कान्हा गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोबर से जैविक खाद एवं अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार करने की पहल एक सकारात्मक कदम है। हमारा प्रयास है कि गौशाला की व्यवस्थाएं बेहतर होने के साथ-साथ इसका संचालन भी अधिक व्यवस्थित एवं आत्मनिर्भर बने।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम की कान्हा गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोबर का वैज्ञानिक प्रबंधन एवं उससे उपयोगी उत्पाद तैयार करना प्राथमिकता है लगभग 320 गोवंश से प्रतिदिन निकलने वाले गोबर का सदुपयोग कर वर्मी कम्पोस्ट एवं गोबर से निर्मित प्रीकास्ट सामग्री तैयार करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। श्मशान घाटों पर उपयोग के लिए गोबर के कंडे रियायती दरों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »