NEW English Version

ओआरएन वेंचर्स की देश के 100 शहरों में विस्तार की योजना, मिलेंगे ट्रैवल कारोबार से जुड़ने के नए मौके

टेक्नोलॉजी की मदद से दुनिया भर में हॉलिडे की सुविधाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध कंपनी ओआरएन वेंचर्स ने भारत के 100 शहरों में अपना फ्रेंचाइजी नेटवर्क बढ़ाने की योजना का ऐलान किया है। इसके माध्यम से कंपनी ट्रैवल कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर पेश करेगी। साथ ही, देशभर के ग्राहकों के लिए विदेश घूमने के विकल्पों को और आसान बनाने की कोशिश करेगी। यह विस्तार ओआरएन की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत स्थानीय कारोबारियों की ताकत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करने की सुविधाओं, टेक्नोलॉजी और हॉलिडे के कई विकल्पों से जोड़कर एक ऐसा ट्रैवल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जो दुनिया भर के ट्रैवल नेटवर्क से जुड़ा हो।

विदेश यात्रा भारतीय ग्राहकों के लिए पहले से आसान हो रही है। अब लोग सामान्य हॉलिडे पैकेज के बजाय अपनी पसंद, सुविधा और नए अनुभवों को ध्यान में रखकर यात्रा करना पसंद करते हैं। ओआरएन इस जरूरत को पूरा करने के लिए स्थानीय ट्रैवल कारोबारियों को विदेश घूमने के ज्यादा विकल्प प्रदान करेगा। इसके लिए उन्हें कंपनी के ग्लोबल ट्रैवल नेटवर्क का साथ मिलेगा। ओआरएन के मॉडल की खास बात यह है कि इसमें इंटरनेशनल ट्रैवल से जुड़ी सभी जरूरी सुविधाओं को एक साथ जोड़ा गया है। इनमें आने-जाने की व्यवस्था, ठहरने की जगह, डेस्टिनेशन पर मिलने वाली सेवाएँ, घूमने-फिरने के अनुभव और कस्टमर सपोर्ट शामिल हैं। इन सभी सुविधाओं के एक साथ मिलने से हॉलिडे की योजना बनाना और यात्रा के दौरान जरूरी व्यवस्थाएँ करना आसान होगा। इससे ग्राहकों को ज्यादा सुविधा, भरोसेमंद सेवाएँ और बेहतर विकल्प मिलेंगे।

कंपनी के पोर्टफोलियो में ग्रुप हॉलिडे, ग्राहकों की पसंद के हिसाब से तैयार किए गए ट्रैवल प्लान, कॉर्पोरेट ट्रैवल और प्राइवेट बाय ओआरएन शामिल हैं। प्राइवेट बाय ओआरएन के तहत यात्री विदेश में अपनी पसंद की जगहों पर निजी ड्राइवर के साथ गाड़ी से घूम सकते हैं। इस दौरान, ठहरने की व्यवस्था, घूमने-फिरने और यात्रा से जुड़े बाकी इंतजाम ओआरएन संभालता है। फ्रेंचाइजी मॉडल के माध्यम से ओआरएन देशभर के कारोबारियों को इंटरनेशनल ट्रैवल से जुड़ी सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा। इससे वे ग्राहकों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने, स्थानीय बाजार में कारोबार बढ़ाने और बिजनेस को आगे ले जाने पर ध्यान दे सकेंगे। इस दौरान, उन्हें ओआरएन के ग्लोबल प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी और कामकाज से जुड़ी मदद भी मिलेगी।

ओआरएन वेंचर्स के संस्थापक और सीईओ विनय गुप्ता ने कहा, “भारत में कारोबार करने वालों के लिए काफी संभावनाएँ हैं। हमारा मानना है कि इंटरनेशनल ट्रैवल का कारोबार आगे बढ़ाने में स्थानीय स्तर पर ग्राहकों से मजबूत सम्बन्ध और दुनिया भर में उपलब्ध सुविधाओं की अहम् भूमिका होगी।““ओआरएन ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है, जहाँ देशभर के कारोबारी खुद से पूरा सेटअप तैयार किए बिना इंटरनेशनल हॉलिडे पैकेज, टेक्नोलॉजी और विदेशों में यात्रा से जुड़ी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।“

“हमारा उद्देश्य ग्राहकों के लिए विदेश घूमने की योजना को जितना हो सके, उतना आसान, सुविधाजनक और भरोसेमंद बनाना है। वहीं, हमारे फ्रेंचाइजी पार्टनर भी अपने कारोबार को मजबूत बना सकें और उसका विस्तार कर सकें। 100 शहरों तक विस्तार करना हमारे उस विजन की दिशा में एक अहम् कदम है, जिसके तहत हम स्थानीय कारोबारियों को केंद्र में रखकर एक ऐसा ग्लोबल ट्रैवल नेटवर्क बनाने के पिए प्रतिबद्ध हैं, जो दुनिया भर से जुड़ा हो।”

ओआरएन बड़े शहरों के साथ-साथ उन उभरते शहरों में भी अपना नेटवर्क बढ़ाने पर ध्यान देगा। इन शहरों में विदेश घूमने की बढ़ती चाह, इंटरनेशनल ट्रैवल की बढ़ती माँग और स्थानीय कारोबारियों की उपस्थिति से कारोबार बढ़ाने के नए अवसर मिल रहे हैं। कंपनी का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करने की क्षमता, टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाओं और मजबूत स्थानीय फ्रेंचाइजी नेटवर्क को साथ लाकर विदेश यात्राओं की सुविधाएँ बड़े स्तर पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकती हैं। देशभर के कारोबारियों को अपने इंटरनेशनल ट्रैवल नेटवर्क से जोड़कर ओआरएन का लक्ष्य अपनी उपस्थिति का और विस्तार करना है। इससे ग्राहकों को दुनिया भर में फैली ट्रैवल सेवाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। साथ ही, कारोबारियों को अपना बिजनेस शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे।

Muskan Singh

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »