संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर के छात्र गुरुदेव त्रिवेदी ने 25 अक्टूबर 2026 को वाराणसी आगमन पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रत्यक्ष भेंट कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुदेव ने विगत वर्ष काशी सांसद बाल- कवि सम्मेलन में विजेता बनकर अपनी काव्य-प्रतिभा से विशिष्ट पहचान बनाई थी। इसी उपलब्धि के क्रम में जिला प्रशासन के माध्यम से उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र की प्रतिभा के रूप में प्रधानमंत्री जी से मिलने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री से यह आत्मीय भेंट गुरुदेव के लिए अविस्मरणीय अनुभव रही। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि समूचे विद्यालय को गौरवान्वित किया है। यह अवसर विद्यार्थियों की साहित्यिक प्रतिभा, सृजनात्मक अभिव्यक्ति और उपलब्धियों को नई प्रेरणा देने वाला है। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव श्री राहुल सिंह, निदेशिका डॉ. वंदना सिंह, उपनिदेशक श्री आयुष्मान सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने छात्र गुरुदेव त्रिवेदी को बधाई देते हुए इसे पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा एवं मेधा से काशी और देश का नाम रोशन करते रहेंगे तथा अपनी उपलब्धियों से विद्यालय को निरंतर गौरवान्वित करेंगे।
प्रधानाचार्या