NEW English Version

दीवानी कचहरी को मिली 12 लाख की लागत से बने 5 सीटर सार्वजनिक शौचालय की सौगात

शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शौचालय-मूत्रालय निर्माण को मिलेगी गति, दीवानी कचहरी में महापौर और नगर आयुक्त ने किया लोकार्पण

शहर के अति व्यस्ततम क्षेत्र दीवानी कचहरी में आने वाले रोजमर्रा के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम अलीगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत दीवानी कचहरी मजार गेट के बगल में 5 सीटर सार्वजनिक सुलभ शौचालय एवं 5 सीटर यूरिनल के निर्माण के साथ-साथ 30 वर्ष तक इसके रखरखाव एवं कार्य के संचालन के लिए  बनवाये गए 5 सीटर(2 पुरुष/3 महिला) सार्वजनिक शौचालय महिला पुरुष का निर्माण कराया गया है। लगभग 12 लाख की लागत से बने इस सार्वजनिक शौचालय के निर्माण से दीवानी कचहरी में रोजाना आने वाले नागरिकों को काफी राहत मिलने की संभावना है.

बुधवार को महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा पार्षद इमरान उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह सहायक अभियंता राजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से इस नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया इस अवसर पर महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से इस शौचालय के निर्माण के साथ ही शहर के व्यस्ततम बाजार व मार्ग क्षेत्र में मूत्रालय और शौचालय निर्माण का संकल्प भी लिया।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लगभग 12 लाख की लागत से सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाईजेशन के सहयोग से इस शौचालय का निर्माण कराया गया है इस शौचालय में दो महिला सीट बाथरूम सहित, तीन पुरुष सीट बाथरूम सहित, पुरुष मूत्रालय 3 सीट, केयरटेकर का रूम इंसीडेंटल मशीन सेनेटरी पैड मशीन भी लगाई गई है

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में नगर निगम अलीगढ़ शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, व्यस्त मार्गों एवं अन्य जनोपयोगी स्थानों पर स्वच्छ एवं सुलभ शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम अलीगढ़ द्वारा सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाईजेशन के सहयोग से उक्त शौचालय का निर्माण कराया गया है दीवानी कचहरी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक आते हैं। ऐसे में यहां सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से विशेष रूप से महिलाओं सहित सभी नागरिकों को सुविधा मिलेगी शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यकतानुसार सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों का निर्माण कराया जाएगा ताकि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »