NEW English Version

अनिल कपूर ने ‘इंडिया के टॉप 1%’ की सफलता पर जताई खुशी, कहा, “परिवारों को साथ लाना ही मेरे लिए सबसे बड़ी जीत है!

मुंबई : अनिल कपूर का जोश, हाज़िरजवाबी और प्रतिभागियों के साथ उनकी दिल छू लेने वाली बातचीत स्टार प्लस के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को पूरे परिवार के लिए एक खास अनुभव बना रही है। जियोस्टार पर लॉन्च हुए गैर-सेलिब्रिटी गेम शोज़ के आंकड़ों के आधार पर यह पिछले एक दशक में भारत का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो बनकर उभरा है। 19 सितंबर को शुरू हुए इस शो के पहले छह एपिसोड में ही तीन विजेता सामने आ चुके हैं। इसकी शानदार शुरुआत बिजल शाह ने की, जिन्होंने पहले ही एपिसोड में 94 लाख रुपये जीते।

 शो का उत्साह स्टूडियो तक सीमित नहीं है। जियोहॉटस्टार के ‘प्ले अलॉन्ग’ फीचर के ज़रिए अब तक 2.20 लाख से अधिक दर्शक इससे जुड़ चुके हैं। यह फीचर दर्शकों को घर बैठे अपनी सोच और समझ परखने के साथ स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी जीतने का मौका भी देता है।

 बीबीसी स्टूडियोज़ यूके के सहयोग से बनिजय एशिया द्वारा निर्मित ‘इंडिया के टॉप 1%’ क्विज़ शो के पारंपरिक अंदाज़ को एक नया रूप देता है। यहां सवालों के जवाब देने के लिए तर्कशक्ति, बारीकियों पर ध्यान, सूझबूझ और सामान्य समझ की ज़रूरत होती है। इसके सवाल पूरे परिवार को मिलकर जवाब तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं। इस तरह टीवी देखने का समय हंसी-मज़ाक, आपसी मुकाबले और साथ मिलकर कुछ नया सीखने का मौका बन जाता है।

 शो की सफलता पर खुशी जताते हुए और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए अनिल कपूर ने कहा “‘इंडिया के टॉप 1%’ को जिस तरह का प्यार मिल रहा है, वह शानदार है! देशभर से लगातार संदेश आ रहे हैं और दर्शकों का यह प्यार जब आंकड़ों में भी नज़र आता है, तो शुरुआत और भी खास लगती है। हमें अपने परिवार के साथ बिताए पलों और दोस्तों के साथ खेल-मस्ती का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया। अपना प्यार यूं ही बनाए रखिए!”

 उन्होंने आगे कहा, “हम घर पर भी साथ बैठकर खेलते हैं! खाने की मेज़ पर सुनीता, सोनम और रिया भी सवालों के जवाब देने में शामिल हो जाती हैं। सोनम ज़्यादातर सवालों के सही जवाब देती है। शो का होस्ट भले ही मैं हूं, लेकिन वह मुझे कड़ी टक्कर देती है! मेरे लिए सबसे बड़ी जीत यही है कि यह शो परिवारों को साथ ला रहा है और एक आम शाम को खेल और मस्ती से भरपूर बना रहा है।”

 बनिजय एशिया के संस्थापक और ग्रुप सीईओ दीपक धर ने कहा, “‘इंडिया के टॉप 1%’ की सफलता दिखाती है कि समझदारी, मनोरंजन और पूरे परिवार की भागीदारी को एक साथ लाने वाला फॉर्मेट कितना असरदार हो सकता है। सबसे उत्साहजनक बात यह है कि ‘प्ले अलॉन्ग’ फीचर इस अनुभव को टीवी स्क्रीन से आगे ले जा रहा है। दर्शक अब सिर्फ शो देख नहीं रहे, बल्कि खुद भी खेल का हिस्सा बन रहे हैं और इसका रोमांच देशभर के घरों तक पहुंच रहा है। दर्शकों को इतनी गर्मजोशी से शो अपनाते देखना बेहद खुशी की बात है। भारत में इसके सफर की यह तो बस शुरुआत है।”

 खेल के रोमांच के साथ-साथ प्रतिभागियों की कहानियां भी शो में अपनापन और भावनाओं की गहराई जोड़ रही हैं। नदियों की सफाई के लिए बिट्टू तबाही की कोशिशें हों या मुंबई के ऑटो चालक संदीप बच्चे के सेवा कार्य, अनिल कपूर के साथ उनकी बातचीत जीत के पलों जितनी ही यादगार बन गई है। शो की पहुंच भारत से बाहर भी दिखी, जब जियोहॉटस्टार के मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में विस्तार के तहत इसकी झलक दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई।

देखिए ‘इंडिया के टॉप 1%’, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »