NEW English Version

छठ व्रतियों की राह में रोड़ा बनी शनि बाजार से पशु अस्पताल तक की जर्जर सड़क, प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग

भलस्वा झील जाने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक को ई-मेल से भेजा पत्र


नई दिल्ली।
दिल्ली के भलस्वा डेयरी क्षेत्र में शनि बाजार से पशु अस्पताल तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर आधुनिक वैश्विक कल्याण संस्थान (ट्रस्ट) ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सांसद एवं संबंधित क्षेत्रीय विधायक को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजकर तत्काल मरम्मत एवं वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि शनि बाजार से पशु अस्पताल तक मुख्य मार्ग की हालत अत्यंत जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, टूटी हुई सतह, कीचड़ और जलभराव के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग की बदहाली के कारण दोपहिया वाहन चालकों, ई-रिक्शा चालकों और पैदल यात्रियों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
समस्या की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि छठ महापर्व के अवसर पर भलस्वा डेयरी, स्वामी श्रद्धानंद कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं छठ व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भलस्वा झील पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल होते हैं। ऐसे में पूजा सामग्री लेकर इस जर्जर मार्ग से गुजरना श्रद्धालुओं के लिए काफी कठिन और जोखिमपूर्ण हो सकता है।


उमेश कुमार सिंह ने अपने पत्र में मांग की है कि छठ महापर्व से पहले शनि बाजार से पशु अस्पताल तक सड़क पर बने गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए। यदि स्थायी सड़क निर्माण में समय लगता है तो प्रशासन अस्थायी रूप से उपयुक्त निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर मार्ग को समतल एवं सुरक्षित बनाए। इसके साथ ही जलभराव और कीचड़ की सफाई, जल निकासी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यातायात नियंत्रण के इंतजाम भी किए जाएं।


उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोकआस्था, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराना आवश्यक है। प्रशासन को किसी अप्रिय घटना की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
संस्थान ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कराने और प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है। साथ ही छठ महापर्व के बाद इस मार्ग का स्थायी निर्माण एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

उमेश कुमार सिंह
उमेश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आधुनिक वैश्विक कल्याण संस्थान (ट्रस्ट), दिल्ली

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »