बीते दिनों नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को जनसुनवाई के दौरान कुछ स्थानीय नागरिकों द्वारा धौर्रा माफी क्षेत्र में सार्वजनिक आम रास्ते पर गेट लगाकर बंद करने की शिकायत संज्ञान में लाई गई। नगर आयुक्त ने तत्काल प्रकरण की जांच के लिए सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए नगर निगम संपत्ति विभाग की टीम को मौके पर भेजा। जांच टीम ने मौके पर जांच करने के उपरांत उक्त गेट को अवैध पाया अवैध रूप से सार्वजनिक रास्ते को बंद करके गेट लगाने वाले व्यक्ति मेराजुद्दीन पुत्र वजीरूद्दीन एवं जहीरूद्दीन पुत्र वजीरूद्दीन गली नंबर 4 निकट हफ्सा मस्जिद धौरा माफी थाना क्वार्सी को नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए के आदेश दिए गए नगर निगम के नोटिस की बावजूद उक्त अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया गया।
सोमवार को नगर आयुक्त ने इस प्रकरण की दोबारा समीक्षा के दौरान नाराजगी जताते हुए सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में तत्काल प्रभाव से नगर निगम की संपत्ति विभाग और प्रवर्तन टीम को नगर निगम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर भेजो और सार्वजनिक रास्ते को खुलवाने की कार्रवाई करने की निर्देश दिए।

मौके पर सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में नगर निगम संपत्ति विभाग विजय गुप्ता व अन्य और प्रवर्तन दल के जवानों व पुलिस बल ने जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध गेट को ध्वस्त करते हुए सार्वजनिक आम रास्ते को खुलवा दिया
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि अतिक्रमण हटवाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है यदि कोई दोबारा अवैध अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।